फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Eid is today, we will pray for happiness

Gonda News: ईद आज, नमाज पढ़कर मांगेंगे खुशहाली की दुआ

Sun, 30 Mar 2025 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 30 Mar 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Eid is today, we will pray for happiness
गोंडा। ईद के चांद का रविवार देर शाम दीदार होने के बाद रोजेदारों में खुशी दिखी। लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी। वहीं, पूरे दिन खरीदारी की सिलसिला चलता रहा। सोमवार को शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र की मस्जिदों में ईद की नमाज पढ़ी जाएगी। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन


ईद को लेकर रविवार को बाजारों में दिनभर रौनक छाई रही। बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक ईद को लेकर उत्साहित नजर आए। बाजार में सेंवई के साथ ही खोवा, कपड़े, टोपी, जूते-चप्पल, शृंगार के सामान की जमकर बिक्री हुई। देर रात तक बाजारों में रौनक रही। रोजा खोलने के बाद नमाजी और अन्य लोगों की भीड़ बाजारों में उमड़ पड़ी। जमकर बिक्री से दुकानदारों के चेहरे भी खिले नजर आए। चौक बाजार, एकता बाजार, फैजाबाद रोड, चूड़ी गली, मनोरंजन तिराहा, ठठेरी बाजार, पीपल तिराहा आदि बाजार में चहल-पहल रही।
विज्ञापन

खोवा व मेवे की भी खूब खरीदारी हुई। चूड़ी गली में पूरी रात महिला खरीदारों की भीड़ रही। यहां महिलाओं से संबंधित कंगन, चूड़ी, पर्स, ब्रेसलेट सहित कॉस्मेटिक सामान बिके। नगर पालिका की ओर से पटेलनगर ईदगाह सहित अन्य मस्जिदों में सफाई कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के पटेलनगर ईदगाह में ईद की नमाज सुबह 09:00 बजे अदा की जाएगी। यहां ईद की नमाज ईदगाह के इमाम मौलाना मुजक्किर हुसैन पढ़ाएंगे। नमाज के बाद मुल्क में खुशहाली तरक्की और शांति के लिए दुआ मांगी जाएगी। ईद की नमाज को लेकर सभी मस्जिदों में इंतजाम किए गए हैं। ईद को लेकर नगर पालिका की ओर से शहर में साफ-सफाई कराई जा रही है। शांतिपूर्ण माहौल में ईद मनाए जाने के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए हैं। सभी इबादतगाहों पर प्रशासनिक व पुलिस विभाग के राजपत्रित अधिकारियों के साथ ही पुलिस व पीएसी के जवानों को सुरक्षा और निगरानी में लगाया गया है।

शहर के फैजाबाद रोड निदा ए या रसूलुल्लाह मस्जिद में सुबह 08:00 बजे ईद की नमाज अदा की जाएगी। कचहरी मस्जिद में आठ बजे, महराजगंज रोड की डिप्टी साहब मस्जिद में 10 बजे, दरगाह हजरत सैय्यद सदरुद्दीन शाह स्थित औलिया मस्जिद में 09:30 बजे, रहमानिया मस्जिद में 07:30 बजे नमाज होगी।







ईद के दिन रहेगा रूट डायवर्जन

ईद पर जाम की समस्या से निपटने के लिए रूट डायवर्जन किया गया है। चौक और महराजगंज रोड पर चौपहिया वाहन नहीं चलेंगे। पटेल नगर स्थित ईदगाह रोड पर सभी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। इसके लिए दुखहरण नाथ मंदिर तिराहे, गुरुनानक चौक व महराजगंज चौराहे पर पुलिस बल और यातायात पुलिस के जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। सभी वाहन शहर के किनारे बाईपास से होकर गुजरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed