{"_id":"6873f089f6e4bfe51404fafe","slug":"effect-of-route-diversion-on-kanwar-yatra-gonda-news-c-100-1-slko1026-140773-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: कांवड़ यात्रा को लेकर रूट डायवर्जन का असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: कांवड़ यात्रा को लेकर रूट डायवर्जन का असर
Sun, 13 Jul 2025 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 13 Jul 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
नवाबगंज/गोंडा। सावन माह में कांवड़ यात्रा को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने कई क्षेत्रों में रूट डायवर्जन लागू कर दिया है। रविवार सुबह से नवाबगंज के कटरा शिवदयालगंज तिराहा और लोलपुर फोरलेन हाईवे पर बैरिकेडिंग के साथ भारी पुलिस बल तैनात किया गया। दर्जीकुआं क्षेत्र में भी पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है।
सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में जलाभिषेक के लिए अयोध्या से सरयू जल लेकर लौट रहे कांवड़ियों की सुविधा हेतु यह व्यवस्था की गई है। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि कटरा शिवदयालगंज से अयोध्या नए घाट की ओर जाने वाले मार्ग पर रूट डायवर्जन लागू कर दिया गया है। सरयू पुल सहित प्रमुख स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है, और जरूरत पड़ने पर वाहनों का प्रवेश रोका जाएगा। शनिवार शाम एडीजी जोन गोरखपुर अशोक जैन ने अयोध्या में बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। वहीं आईजी देवीपाटन मंडल अमित पाठक ने कटरा शिवदयालगंज क्षेत्र का दौरा कर आवश्यक निर्देश दिए। बहराइच के खरगौरा से आए कांवड़िया ओमप्रकाश, अयोध्या, राघवराम, चंदन, महेश, हीरालाल और राहुल विजय ने बताया कि वे सरयू जल भरकर सोमवार सुबह पृथ्वीनाथ मंदिर में जलाभिषेक करेंगे।