{"_id":"62ffd6fada8e607d1040b6c8","slug":"education-gonda-computer-kasturba-school-gonda-news-lko644367069","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंप्यूटर में दक्ष होंगी 1700 बेटियां, कस्तूरबा विद्यालयों में खुलेगा कंप्यूटर लैब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंप्यूटर में दक्ष होंगी 1700 बेटियां, कस्तूरबा विद्यालयों में खुलेगा कंप्यूटर लैब
विज्ञापन
फोटो-1-गोंडा के कटरा बाजार स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय। -संवाद
- फोटो : GONDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। जिले के 17 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में पढ़ने वाली 1700 बेटियों को अब कंप्यूटर शिक्षा में भी दक्ष बनाया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक विद्यालय को पांच- पांच लाख रुपया का बजट जारी किया गया है। 17 विद्यालयों को मिलने वाली कुल 85 लाख की धनराशि से स्कूलों में कंप्यूटर लैब का संचालन शुरू होगा। इस कार्य की निगरानी सीडीओ की अध्यक्षता में बनी कमेटी द्वारा होगी। उम्मीद जतायी जा रही है कि सभी विद्यालयों में इसी माह कंप्यूटर लैब की स्थापना का कार्य पूरा होगा।
जिले के 16 ब्लॉक के साथ ही वनग्राम में एक- एक कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय है। इन स्कूलों में 100- 100 छात्राएं आवासीय रूप में शिक्षा ग्रहण करतीं हैं। यहां कक्षा छह से आठ तक की पढ़ाई होती है, ऐसे में सभी छात्राओं को अब कंप्यूटर शिक्षा का व्यवहारिक ज्ञान भी मिलेगा। अभी तक इन्हें सिर्फ कंप्यूटर की जानकारी दी जाती थी। अब इसके लिए विद्यालयों में संसाधन युक्त कंप्यूटर लैब स्थापित होंगे।
हर स्कूल में बनने वाली इस लैब में छह-छह कंप्यूटर सेट लिए जाएंगे। इसमें छह कंप्यूटर के साथ ही छह यूपीएस, छह स्पीकर, छह हेडफोन, एक मल्टी फंक्शनर प्रिंटर लेना है। इस पर 4.50 लाख का खर्च होगा। इसके अलावा 50 हजार रुपये से कंप्यूटर कक्ष की रंगाई- पुताई, विद्युत वायरिंग, ब्राडबैंड, इंटरनेट या वाईफाई कनेक्शन, कंप्यूटर टेबल, कुर्सी, पर्दा, ट्यूब लाइट, पंखे आदि भी खरीदे जाएंगे। ताकि कंप्यूटर लैब में किसी तरह की दिक्कत न होने पाए।
विज्ञापन
निगरानी को सीडीओ की अध्यक्षता समिति
कंप्यूटर लैब की स्थापना के कार्य की निगरानी सीडीओ की अध्यक्षता में गठित कमेटी करेगी। इस कमेटी के अध्यक्ष सीडीओ व संयोजक बीएसए होंगे। इसके अलावा एनआईसी के जिला सूचना अधिकारी, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी, डीएम की ओर से नामित तकनीकी विशेषज्ञ व नामित एक अधिकारी के साथ ही बालिका शिक्षा के जिला समन्वयक सदस्य होंगे।
समिति सामग्री की जेम पोर्टल के क्रय के साथ ही उनकी स्थापना व संचालन की व्यवस्था देखेगी। बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूलों में कंप्यूटर लैब की स्थापना किए जाने की प्रक्रिया जल्द ही पूरी कर ली जाएगी। इसके लिए लैब बनाने की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है। (संवाद)