फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Educated councilor in Gonda will raise voice in the House

Gonda News: पढ़ी-लिखी सभासद, सदन में उठाएंगी आवाज

Mon, 15 May 2023 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 15 May 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Educated councilor in Gonda will raise voice in the House
गोंडा। नगर पालिका गोंडा के आठ वार्डों में महिला सभासद जीती हैं। ये सभी पढ़ी-लिखी हैं। वह प्रतिनिधियों की बैसाखी न लेकर खुद वार्ड की समस्याओं को लेकर मुखर होंगी। इनका कहना है कि उन्होंने खुद घर-घर जाकर वोट मांगा है। महिलाओं का जनमत मिला है तो वह खुद सभासदी भी चलाएंगी।
विज्ञापन

सेमरा दम्मन-बलवंतपुरवा वार्ड से दूसरी बार सभासद चुनी गईं श्वेता शर्मा इलाहाबाद विश्वविद्यालय से परास्नातक में टॉपर हैं। उन्होंने कंप्यूटर से डिप्लोमा भी कर रखा है। मेवतियान वार्ड की सभासद आफरीन बानो भी परास्नातक हैं, वह पहले से सामाजिक कार्यों में रुचि ले रही हैं। इसके अलावा सिविल लाइंस-द्वितीय से अल्पना सिंह इंटरमीडिएट पास हैं।
विज्ञापन

पंतनगर की सभासद उर्मिला, सिविल लाइंस-प्रथम की सभासद पुष्पा शुक्ला, आवास विकास द्वितीय की सभासद किरण श्रीवास्तव व पटेलनगर पश्चिमी की सभासद श्रीमती प्रेम हाईस्कूल पास हैं। बड़गांव से कमलेश कौशल प्राइमरी पास हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार चुनाव जीती महिला सभासद खुद पालिका के सदन में अपनी आवाज बुलंद करने में सक्षम हैं। जिससे बोर्ड की बैठकों में प्रतिनिधियों की जरूरत नहीं पड़ेगी। वार्ड की महिलाएं आसानी से अपनी समस्याएं सभासद को बता सकेंगी।

नगर पालिका परिषद करनैलगंज के हनुमानगढ़ बरदही बाजार वार्ड से गीता देवी, सकरौरा पश्चिमी आंशिक से अंसरिया खातून, अंबेडकरनगर से लक्ष्मी कश्यप, सरफराजगंज से रुकैय्या, गाड़ी बाजार से सरोज, सदर बाजार पूर्वी से से सुमन जायसवाल, गांधीनगर से सुमन गुप्ता, गाड़ीबाजार पूर्वी से महताब बानो, सकरौरा पूर्वी से रुकसाना व सदर बाजार नई बस्ती से हिना बेगम शिक्षित हैं। नगर पालिका नवाबगंज के मुट्ठी बाजार पूर्वी वार्ड से अंजू देवी, पोख्ता दरवाजा से अंशू, बाज पुरवा से मंजू, पड़ाव मध्य से सरिता सिंह, संचरही पश्चिमी अनीता सिंह, पड़ाव पश्चिमी से सीमा सिंह, नया बाजार से प्रीति सिंह, मुट्ठीगंज दक्षिणी से शिवकुमारी, चांईटोला पश्चिमी से शशिकला, मुट्ठीगंज उत्तरी पश्चिमी से अर्चना गुप्ता व संचरही पूर्वी से सरवरी बेगम भी पढ़ी-लिखी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed