फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Economically weaker children will study for free in 934 private schools

Gonda News: 934 प्राइवेट स्कूलों में मुफ्त पढ़ेंगे आर्थिक रूप से कमजोर बच्चे

Mon, 17 Nov 2025 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 17 Nov 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Economically weaker children will study for free in 934 private schools
गोंडा। आर्थिक रूप से कमजोर अभिभावकों के बच्चे भी महंगे प्राइवेट स्कूलों में मुफ्त शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत जिले के 934 प्राइवेट स्कूलों में मुफ्त प्रवेश लिया जाएगा। आवेदन करने के बाद चार चरणों में ई-लॉटिरी के जरिए चयनित छात्र-छात्राओं का प्रवेश लिया जाएगा।
विज्ञापन

आरटीई के तहत प्रत्येक विद्यालय को कक्षा एक में 25 प्रतिशत सीटों पर गरीब बच्चों का प्रवेश लेना होगा। जिन्हें कक्षा आठ तक मुफ्त शिक्षा दी जाएगी। इसके साथ ही बच्चों के लिए ड्रेस, स्टेशनरी, किताबें, यातायात शुल्क आदि सरकार की ओर से सीधे अभिभावकों के खाते में भेज दिया जाएगा। इसमें एक लाख रुपये तक वार्षिक आय वाले अभिभावकों के बच्चों को ही प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन

आरटीई का काम देख रहे पटल सहायक प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए विभाग ने चार चरणों में ई लॉटरी प्रणाली लागू की है। बीएसए कार्यालय पर उच्च अधिकारियों की मौजूदगी में ई लॉटिरी का आयोजन होगा। चयनित बच्चों की सूची पोर्टल के माध्यम से जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन प्रक्रिया की होगी ऑनलाइन निगरानी
आरटीई के तहत विभागीय पोर्टल के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया की ऑनलाइन निगरानी की जाएगी। फर्जी दस्तावेजों पर रोक लगाने के लिए विभाग ने इस वर्ष अतिरिक्त दस्तावेज सत्यापन की व्यवस्था की है। अभिभावक समय से पहले दस्तावेज तैयार रखें, ताकि आवेदन के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।

आवेदन के लिए जरूरी होंगे ये दस्तावेज
बच्चों व अभिभावकों का आधारकार्ड
निवास प्रमाणपत्र
आधारकार्ड व फोन नंबर से लिंक बैंक खाता
अधिकतम एक लाख रुपये तक वार्षिक आय प्रमाणपत्र
जरूरी होने पर जाति व दिव्यांगता प्रमाणपत्र

आवेदन के लिए पहले पूरी कर लें तैयारी
अभिभावकों से अपील की जाती है कि आरटीई के तहत आवेदन के लिए पहले से ही तैयारी पूरी कर लें। आवश्यक दस्तावेजों की वैधता की जांच कर लें, जरूरत होने पर फिर से बनवा लें। दिसंबर में आवेदन शुरू हो जाएंगे। -डॉ. रामचंद्र, प्रभारी बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed