{"_id":"6673326b3c365e635406f8b4","slug":"e-kyc-option-removed-from-e-pos-machine-gonda-news-c-100-1-gon1001-118808-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: ई-पॉस मशीन से हटा ई केवाईसी का विकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: ई-पॉस मशीन से हटा ई केवाईसी का विकल्प
Thu, 20 Jun 2024 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 20 Jun 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। अंत्योदय व पात्र गृहस्थी राशनकार्ड धारकों के सभी परिवारों का सत्यापन कराए जाने के लिए ई केवाईसी की व्यवस्था की गई थी। जिसमें ई वेइंग मशीन (ई-पॉस मशीन) से लाभार्थियों को खाद्यान्न वितरण के साथ सभी यूनिट का ई केवाईसी किया जा रहा था। जून महीने के अंत तक केवाईसी पूरा करने का लक्ष्य रखा गया। जिले में छह लाख कार्डधारकों के करीब 26 लाख परिवारों का सत्यापन किया जाना था। मई महीने के अंत तक ई केवाईसी पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। जिला पूर्ति अधिकारी कृष्णगोपाल पांडेय ने बताया कि अब वितरण के बाद ही केवाईसी का कार्य शुरू होगा। संवाद
विज्ञापन