फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Duty of room inspectors will be done online in board examination

Gonda News: बोर्ड परीक्षा में ऑनलाइन लगेगी कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी

Thu, 26 Dec 2024 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 26 Dec 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Duty of room inspectors will be done online in board examination
गोंडा। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों का निर्धारण तय हो जाने के बाद अब कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की कवायद चल रही है। बोर्ड ने इस बार कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी निर्धारण किए जाने की प्रक्रिया में बदलाव किया है। इसके लिए कॉलेजों से शिक्षकों का ब्योरा पोर्टल पर अपलोड कराया जा रहा है। इसके आधार पर ही कक्ष निरीक्षण की ड्यूटी तय हाेगी।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षाओं के लिए इस बार जिले के 149 परीक्षा केंद्रों को चिह्नित किया गया है। अभी तक परीक्षा के दौरान केंद्र पर तैनात केंद्र व्यवस्थापक की ओर से कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाने की व्यवस्था थी। इसमें कक्ष निरीक्षकों की तैनाती में गड़बड़ी के साथ ही परीक्षा कक्ष में पिता व संबंधित विषय के शिक्षक की ड्यूटी लगाने जैसी मनमानी भी उजागर होती रहती थी। परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी को पारदर्शी बनाने के लिए इस बार बोर्ड कक्ष निरीक्षकों की डयूटी को ऑनलाइन लगवाने के इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन

इसके लिए जिले के राजकीय, वित्तपोषित और वित्तविहीन विद्यालयों में तैनात शिक्षकों और शिक्षणेतर कर्मचारियों का डेटा बोर्ड के पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है। पोर्टल पर डेटा अपलोड होने के बाद कक्ष निरीक्षकों की तैनाती करते हुए सूची डीआईओएस कार्यालय भेजी जाएगी। इसके बाद केंद्र व्यवस्थापकों व शिक्षकों को उनकी ड्यूटी की प्रति के साथ ड्यूटी कार्ड उपलब्ध कराएं जाएंगे। डीआईओएस डॉ. रामचंद्र ने भरोसा जताया है कि इससे परीक्षा संचालन को पूरी तरह पारदर्शी तरह से नकलविहीन माहौल में संपन्न कराना आसान हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed