{"_id":"69f4e7bbff9a6ebd81094728","slug":"due-to-rain-the-medical-college-was-filled-with-knee-deep-water-gonda-news-c-100-1-slko1026-157388-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: बारिश से मेडिकल कॉलेज में घुटनों तक भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: बारिश से मेडिकल कॉलेज में घुटनों तक भरा पानी
Fri, 01 May 2026 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 01 May 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के क्षेत्रीय निदान के पास भरा पानी। -संवाद
गोंडा। बारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा दिक्कत मेडिकल कॉलेज परिसर में देखने को मिली, जहां जलभराव से शुक्रवार को मरीजों व तीमारदारों को घुटनों तक पानी से होकर गुजरना पड़ा।
क्षेत्रीय निदान केंद्र में जांच कराने पहुंचे लोगों को पानी के बीच से ही आना-जाना पड़ा। बालपुर निवासी राम भवन ने बताया कि मामूली बारिश में यह हाल है, तो बरसात में स्थिति और भयावह हो सकती है। सुमित्रा ने कहा कि चारों ओर पानी भरा होने के कारण मजबूरी में इसी रास्ते से होकर जांच के लिए जाना पड़ रहा है।
मेडिकल कॉलेज परिसर में जलनिकासी की व्यवस्था न होने से लंबे समय से ये परेशानी बनी हुई है। तत्कालीन मंडलायुक्त शशिभूषण लाल सुशील ने इसके समाधान के लिए कार्ययोजना भी तैयार कराई थी, लेकिन अब तक उस पर काम शुरू नहीं हो सका है। सीएमएस डॉ. अनिल तिवारी ने बताया कि जलनिकासी से जुड़ा प्रोजेक्ट शासन स्तर पर विचाराधीन है।
विज्ञापन
शहर से सटी ग्राम पंचायत जानकी नगर में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने से गलियों में पानी भर गया, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। नगर पंचायत धानेपुर के वार्ड-11 स्थित संत कबीर मार्ग पर रामलीला मैदान के पास इंटरलॉकिंग के लिए बनाई गई दीवार ढह गई।
जिला आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि आंधी-बारिश में जिले में किसी जनहानि की सूचना नहीं है। सभी तहसीलों से रिपोर्ट मांगी गई है। (संवाद)