फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Due to heavy rain, many localities and offices were flooded with water

Gonda News: झमाझम बारिश से कई मोहल्लों व कार्यालयों में भरा पानी

Tue, 16 Sep 2025 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 16 Sep 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Due to heavy rain, many localities and offices were flooded with water
गोंडा के सिविल लाइंस में मंगलवार को जलभराव से होकर गुजरते छात्र। - संवाद
गोंडा। दो दिन से रुक-रुककर हो रही बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं दुकानों व मकानों में पानी भरने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सिविल लाइंस में टॉमसन स्कूल के पास जलभराव के कारण कई दुकानों में भी पानी भर गया। कटरा बाजार में प्राथमिक विद्यालय मथुरा के गेट पर पाकड़ का विशालकाय पेड़ गिर गया। इससे गेट टूट गया। प्रभारी प्रधानाध्यापक नितिन ने बताया कि घटना के वक्त गेट के पास कोई नहीं था, इस वजह से हादसा होने से बच गया। गेट क्षतिग्रस्त होने से स्कूल आने-जाने में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

मंगलवार भोर शुरू हुई बारिश दोपहर 12 बजे तक लगातार होती रही। इससे आवास विकास कॉलोनी, विष्णुपुरी कॉलोनी, सिविल लाइंस, पटेलनगर समेत कई मोहल्लों में जलभराव हो गया। कई सरकारी कार्यालयों के परिसर में भी पानी भर गया। मेडिकल कॉलेज परिसर में पानी भरने से मरीजों व तीमारदारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बेलसर संवाद के अनुसार मंगलवार सुबह हुई तेज बरसात से ब्लॉक संसाधन केंद्र सहित अन्य स्थानों पर जलभराव हो गया। शिक्षकों को केंद्र तक पहुंचने में असुविधा का सामना करना पड़ा। इसी परिसर में स्थित कंपोजिट विद्यालय चांदपुर में भी जलभराव हो गया। शिक्षक नेता राजेश कुमार शुक्ल ने बताया कि अतिक्रमण के कारण जलनिकासी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीगते हुए स्कूल पहुंचे बच्चे
मंंगलवार को सुबह से ही बारिश शुरू होने से बच्चों को भीगते हुए स्कूल जाना पड़ा। श्रीनाथ, अतुल, मुरली, देव प्रभाकर, नौशाद अली आदि का कहना है कि सोमवार को भी बारिश के बीच बच्चों को स्कूल जाना पड़ा था। आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव के अनुसार वजीरगंज में 32 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed