फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Dowry murder case filed against four people

चार लोगों पर दहेज हत्या का केस दर्ज

Wed, 06 Nov 2019 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
Dowry murder case filed against four people
खोड़ारे (गोंडा)। दहेज में मोटरसाइकिल व एक लाख नकद ना मिलने पर विवाहिता की हत्या किए जाने के मामले में न्यायालय के आदेश पर बुधवार को पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

छपिया थाना क्षेत्र के बहिराडीहा के मजरा गोरया निवासिनी उमा देवी पत्नी शीतला प्रसाद ने सीजीएम के यहां दिए प्रार्थना पत्र में बताया है कि वह अपनी लड़की सत्यभामा का विवाह धर्मेंद्र चौबे पुत्र राम मिलन चौबे ग्राम कूक नगर अगया हाता नाऊ डीह के साथ सन 2003 में हिंदू रीति रिवाज के अनुसार शादी किया था। शादी के कुछ दिन बाद से ही दहेज की मांग को लेकर उनके दामाद धर्मेंद्र चौबे, जेठ उत्तम चौबे, जेठानी व सास ने मिलकर उनकी लड़की को प्रताड़ित किया करते थे।
विज्ञापन

उनकी लड़की जब भी घर आती थी तो अपने साथ हुए प्रताड़ना के बारे में बताती थी। लेकिन कुछ दिन बाद पुन: समझा-बुझाकर उसे उसके ससुराल भेज दिया करती थी। इसी बीच उनकी लड़की सत्यभामा को दो पुत्र एक पुत्री पैदा हो गई। पहला लड़का 8 साल दूसरा लड़का 3 साल व लड़की 5 महीने की है लेकिन समय बीत जाने के बाद भी विपक्षीगणों द्वारा दहेज में मोटरसाइकिल एक लाख रुपये की मांग करते रहे। गरीबी के कारण उक्त दहेज को नहीं दे पा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच 9 जुलाई 2019 की रात विपक्षीगणों द्वारा दहेज न मिलने के कारण उनकी लड़की सत्यभामा की हत्या कर दी गई और उन्हें कोई सूचना नहीं दी गई। दूसरे दिन 10 जुलाई को सुबह करीब 6:00 बजे विपक्षी के गांव के लोगों द्वारा मुझे सूचना मिली कि उनकी बेटी की हत्या कर दी गई है। थाना खोड़ारे में दी गई तहरीर पर कार्रवाई न होने पर पुलिस अधीक्षक से फरियाद की। सुनवाई न होने पर न्यायालय जाना पड़ा। प्रभारी निरीक्षक खोड़ारे संजय कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर चार लोगों के विरुद्ध दहेज अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed