फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Double decker bus overturned to save car

कार को बचाने के चक्कर में डबल डेकर बस पलटी

Mon, 25 Nov 2019 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
Double decker bus overturned to save car
बाराबंकी। रामनगर-बाराबंकी नेशनल हाईवे मार्ग पर नारायणपुर गांव के निकट हुई दुर्घटना में क्षतिग्? - फोटो : BARABANKI
गोंडा। पानीपत से गोंडा आ रही डबल डेकर बस बाराबंकी जिले में एक वाहन को बचाने के चक्कर में सड़क किनारे खड्ड में पलट गई। जिसमें जिले के नौ यात्रियों समेत 14 यात्री घायल हो गए। तीन यात्रियों को गंभीर हालत में बाराबंकी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद चालक व परिचालक गाड़ी छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह तकरीबन छह बजे गोंडा की एक डबल डेकर बस रामनगर से गनेशपुर मोड़ के बीच फैमिली ढाबा के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार वाहन को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में जाकर पलट गई। हादसे के दौरान आस-पास के लोगों के साथ ही ढाबा वाले मौके पर पहुंचे और यात्रियों की मदद में जुटे थे। तभी सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायल 14 यात्रियों को एंबुलेंस से सीएचसी रामनगर भेजा गया।
विज्ञापन

घायल यात्रियों में अर्चना (24) निवासी जरवल रोड बहराइच, माता प्रसाद (70) निवासी केशवपुरवा मजरे कटहा बहराइच, मनोज (35) निवासी छतई पुरवा थाना कर्नलगंज गोंडा, रामादेवी (35) निवासी कुड़वा जरवल रोड बहराइच, कंचन देवी (20) निवासी जोगेंद्र शाहपुर बलहट्ट मोतीगंज गोंडा, शाबरा (30) उमरी बेगमगंज गोंडा, रामसेवक (30) सिसलारगंज उमरी बाजार गोंडा, राजेश (60) सिसवां कर्नलगंज गोंडा, महेंद्र कुमार (35) लाल नगर जिला बलरामपुर, संजय (22) मिर्जापुर गोंडा, पिंटू सिंह (35) मैदानपुरवा गोंडा, राजेश सिंह (30) काशीपुरवा कौड़िया बाजार गोंडा, अंचल (8) बनगांव कटरा बाजार गोंडा, सुमन (22) पारा जरवल रोड बहराइच शामिल हैं। माता प्रसाद, कंचन व शाबरा को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल भेजा गया। बस हादसे में घायल हुए लोगों का हाल जानने के लिए परिवारीजन बाराबंकी रवाना हो गये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed