फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Donation thieves' will not escape the clutches of the law: Narendra Kashyap

कानून के शिकंजे से नहीं बचेंगे चंदा चोर: नरेंद्र कश्यप

Sun, 05 Jul 2026 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 05 Jul 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Donation thieves' will not escape the clutches of the law: Narendra Kashyap
छात्रावास का निरीक्षण करते राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप।
गोंडा। पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप ने कहा कि राममंदिर चंदा चोरी से जुड़े दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। चंदा चोर कानून के शिकंजे से नहीं बचेंगे।
विज्ञापन

रविवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दाैरान राज्यमंत्री ने सपा और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने रामभक्त कारसेवकों पर गोलियां चलवाईं और राममंदिर आंदोलन का विरोध किया, उन्हें हिंदुत्व पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि राममंदिर के विरोध में वरिष्ठ वकीलों को खड़ा किया गया था, जबकि आज वही लोग हिंदुत्व की राजनीति करने का प्रयास कर रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए मंत्री ने कहा कि उन्हें भी आभास हो गया है कि आगामी चुनाव में उनकी राजनीतिक जमीन खिसकने वाली है। जनता विकास और सुशासन की राजनीति के साथ खड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री नरेंद्र कश्यप ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के लखनऊ दौरे को आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का आगाज बताया। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने का अभियान शुरू हो चुका है। भाजपा विकास, सुशासन और जनकल्याण के मुद्दों के साथ जनता के बीच जाएगी और 2027 के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज कर सरकार बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed