{"_id":"6a318b202118c041aa098cb6","slug":"dog-bit-10-people-treatment-provided-at-chc-gonda-news-c-100-1-gon1041-160472-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: कुत्ते ने 10 को काटा, सीएचसी में हुआ इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: कुत्ते ने 10 को काटा, सीएचसी में हुआ इलाज
Tue, 16 Jun 2026 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 16 Jun 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
गौरा चौकी। गौरा बुजुर्ग, राघोपुर, बुक्कनपुर, गाजीपुर, बनगवा और मन्नीजोत गांवों में सोमवार शाम से मंगलवार सुबह तक एक कुत्ते ने 10 लोगों को काटकर जख्मी कर दिया। सभी घायलों का बभनजोत सीएचसी में इलाज चल रहा है।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. तरुण कुमार मौर्य ने बताया कि कुत्ते ने छह मजरों में सोमवार से मंगलवार सुबह तक घूम-घूमकर 10 लोगों को काटकर बुरी तरह लहूलुहाल कर दिया। इनमें मूसे (80), रवि (13), सोनू (18), महताब आलम (47), मनोज कुमार (27), मंगल सोनी (50), लाल बाबू (55), सोन कुमारी (25), संदीप कुमार (22), हिमांशु गुप्त (21) शामिल हैं। इनमें से बुजुर्ग मूसे को 14 टांके लगे हैं। उन्होंने बताया कि कुत्ता अभी तक पकड़ में नहीं आ सका है। इसलिए ग्रामीण लाठी लेकर बच्चों व खुद की रखवाली कर रहे हैं। (संवाद)