फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   doctors not arrived in camp, women protest

नसबंदी कैंप में नहीं पहुंचे डाक्टर, महिलाओं का प्रदर्शन

Mon, 23 Jan 2017 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा Updated Mon, 23 Jan 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
doctors not arrived in camp, women protest
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मसकनवा में सोमवार को आयोजित नसबंदी दिवस मे शाम तक डाक्टर के न पहुंचने पर स्वास्थ्य केंद्र पर नसबंदी कराने आई महिलाओं, एचबी, एनएम, आशा व परिजनों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए स्वास्थ्य केंद्र पर प्रदर्शन किया।  मसकनवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार को नसबंदी दिवस का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन


जो 10 बजे से शाम चार बजे तक होना था। लेकिन साढ़े चार बजे तक महिला चिकित्सक के न आने से नाराज नसबंदी कराने आई 27 महिलाओं व उनके परिजनों के अलावा एचबी, एएनएम, आशाओं ने नाराजगी जताई तथा मसकनवा स्वास्थ्य केंद्र पर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


नसबंदी का जिम्मा मेरी स्टोप काट्स संस्था का है। संस्था की एम्बुलेंस काउंसलर, कैम्प मैनेजर, दो स्टाफ नर्स दोपहर बारह बजे ही स्वास्थ्य केंद्र मे पहुंच गई। लेकिन महिला चिकित्सक समाचार लिखे जाने तक नही पहुंची। महिला चिकित्सक के न पहुंचने से तमाम नसबंदी कराने आई महिलाएं वापस लौट गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नसबंदी ऑपरेशन कराने आई पूजा, मोना, दुर्गावती, सुनीता, मीरा, शमीदा आदि ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा की बीस से 25 किमी दूर से वह लोग आई थीं। उधर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मसकनवा के अधीक्षक डा. संदीप शुक्ला ने बताया कि महिला चिकित्सक के न आने से तमाम नसबंदी ऑपरेशन कराने आयी महिलायें वापस लौट गयी।

उन्होंने बताया की इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई है। वहीं सीएमओ डा.उमेश कुमार यादव ने बताया कि टीम को जल्दी भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed