{"_id":"58d55ecc4f1c1be6211a3069","slug":"do-not-go-to-school-wearing-jeans-t-shirt","type":"story","status":"publish","title_hn":"जींस टी शर्ट पहनकर स्कूल न जाएं शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींस टी शर्ट पहनकर स्कूल न जाएं शिक्षक
amarujala
Updated Fri, 24 Mar 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींस ओर टी शर्ट पहनकर स्कूल जाना शिक्षकों को भारी पड़ सकता है। शासन के फरमान के बाद बीएसए ने शुक्रवार को सभी शिक्षकों को मर्यादित कपड़े पहनकर ही स्कूल जाने का निर्देश दिया है। बीएसए ने सभी बीईओ को पत्र जारी कर इसका पालन कराए जाने के निर्देश दिए हैं।
प्रदेश में भाजपा की योगी सरकार ने गुरुवार को स्कूलों की व्यवस्था में सुधार के लिए कई दिशा निर्देश जारी किए हैं। इन निर्देशों में स्कूल की साफ सफाई से लेकर शिक्षकों को मर्यादित कपड़े पहनकर स्कूल जाने का फरमान शामिल है।
शासन के निर्देशों के क्रम में प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अविनाश दीक्षित ने स्कूलों की सफाई व्यवस्था को प्राथमिकता के आधार पर ठीक कराने का निर्देश दिया है। विद्यालय में शिक्षकों के पान मसाला, तंबाकू, सिगरेट या गुटखा खाने पर भी पाबंदी लगा दी गई है।
विज्ञापन
इसके साथ विद्यालय के आसपास चलने वाली शराब की दुकाने या पान गुटखे की दुकान को तत्काल प्रभाव से वहां से हटाये जाने का निर्देश जारी किया है। इसके अलावा शिक्षक/शिक्षिकाओं को स्कूल मे जीन्स टी शर्ट पहनकर जाने पर रोक लगा दी गई है।
शिक्षक/शिक्षिकाअें को निर्देशित किया गया है कि सभी मर्यादित परिधान पहनकर ही स्कूल जाएं। इसके साथ ही स्कूल में शोसल मीडिया के प्रये पर भी पाबंदी लगाई गई है। प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधकारियां को पत्र भेजकर इन निर्देशों का कड़ाई से पालन कराने का आदेश दिया है।