फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   DM threatened two brothers finally picked up

डीएम को धमकी में दो भाई दबोचे

Mon, 28 Dec 2015 11:33 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 28 Dec 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
डीएम अजय कुमार उपाध्याय के सीयूजी नंबर पर रविवार को सुबह पांच स्थानों पर बम धमाके करने की धमकी दी गई। इसके बाद जिलाधिकारी ने अलर्ट जारी कर पूरे शहर में चेकिंग कराई। रविवार देर रात पुलिस ने मंगुरा बाजार से दो सगे भाइयों को बम से दहलाने की धमकी देने के आरोप में पकड़ लिया, जिनसे क्राइम ब्रांच की टीम पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


रविवार को सुबह 10 बजे डीएम अजय कुमार उपाध्याय के सीयूजी नंबर पर एक कॉल आई, जिसमें गोंडा के पांच सार्वजनिक स्थानों को 11 व एक बजे बम धमाके से दहलाने की धमकी दी गई।
विज्ञापन


इसके बाद डीएम ने अलर्ट जारी कर रेलवे स्टेशन, बस अड्डा व रोडवेज बसों, मंदिरों समेत भीड़भाड़ वाले स्थानों की चेकिंग कराई। चेकिंग के दौरान समय समाप्त होने पर धमाके न होने पर माना गया कि किसी सिरफिरे ने यह करतूत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी के बाद हरकत में आई पुलिस ने जिस नंबर से धमकी मिली, उसे ट्रेस कर देर शाम परसपुर के भैंसहा गांव के रहने वाले धर्मपाल व उसके भाई रामपाल को पकड़ लिया। दोनों से उमरी पुलिस ने पूछताछ के बाद उन्हें क्राइम ब्रांच के हवाले कर दिया।

क्राइम ब्रांच की पूछताछ में धर्मपाल और उसके भाई रामपाल ने बताया कि परसपुर के ही बहुवन मदार माझा गांव का रहने वाला उसका साला रोशनलाल कभी-कभी उसका मोबाइल इस्तेमाल करता था।

एक माह पहले उसका मोबाइल सिम समेत खो गया था, मगर उसने एफआईआर नहीं दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस को धर्मपाल और रामपाल की कहानी पर विश्वास नहीं है। अब पुलिस रोशन लाल की तलाश में दबिश दे रही है।


पुलिस का कहना है कि रोशनलाल के गिरफ्त में आने पर मामले का खुलासा हो जाएगा। फिलहाल पूछताछ के बाद क्राइम ब्रांच ने दोनों भाइयों को उमरी पुलिस के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed