फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   DM-SP did not arrive on Tehsil Day, the complainant returned desperate

तहसील दिवस में नहीं पहुंचे डीएम-एसपी,

Tue, 16 Feb 2021 09:25 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 09:25 PM IST
विज्ञापन
DM-SP did not arrive on Tehsil Day, the complainant returned desperate
गोंडा। करनैलगंज तहसील में मंगलवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी के न पहुंचने पर फरियादी मायूस होकर वापस लौट गए।
विज्ञापन

करनैलगंज के तहसील समाधान दिवस में की अध्यक्षता जिलाधिकारी को करनी थी। जिसमें जिले स्तर के सभी अधिकारियों की उपस्थिति के बीच समाधान दिवस का आयोजन होना था।
मगर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के इस कार्यक्रम में न आने से सैकड़ों फरियादी मायूस होकर वापस लौट गए। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक की कुर्सी खाली रही। उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में ही समाधान दिवस का किया गया। फरियादी दोपहर बाद तक जिले के आला अधिकारियों की राह देखते रहे।
विज्ञापन

वहीं तमाम विभागों के अधिकारी दिन में एक बजे के बाद तहसील के बाहर आ गए तो कुछ अधिकारी तहसील दिवस में ऊंघते नजर आए। तहसील दिवस में समाचार पत्र के वितरक शिव नरायन मौर्या की निजी भूमि पर नगर पालिका द्वारा जबरन सड़क बना देने का मामला भी उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसपर एसडीएम ने ईओ नगर पालिका को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं मात्र 102 शिकायतें आईं। जिसमे से 7 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

तहसील दिवस में सभी विभागों के विभागाध्यक्ष शामिल हुए। एसडीएम ज्ञान चंद्र गुप्ता, तहसीलदार बृजमोहन, कृषि उपनिदेशक डॉ. मुकुल तिवारी, शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, सिंचाई विभाग, लोकनिर्माण नगर पालिका, बाल विकास पुष्टाहार विभाग, पुलिस विभाग सहित तमाम विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed