फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   DM's innovative initiative on youth career

युुवाओं के कॅरियर को लेकर डीएम की अभिनव पहल

Mon, 15 Mar 2021 10:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
DM's innovative initiative on youth career
गोंडा। युवाओं के कैरियर के प्रति अतिसंवेदनशील और सजग डीएम मार्कण्डेय शाही ने अभिनव पहल की है। उन्होंने सभी प्रतिष्ठित इंटर कॉलेजों तथा महाविद्यालयों में अनिवार्य रूप से लाइब्रेरी बनवाने तथा उनमें विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए पाठ्य पुस्तकें, बेंच, प्रकाश व्यवस्था तथा तकनीकी उपकरणों का अतिशीघ्र प्रबंध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार को नोडल अधिकारी नामित कर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने को कहा है। इस बाबत सोमवार को जिलाधिकारी ने जिले के प्रतिष्ठित इंटर कालेजों तथा महाविद्यालयों के प्रबंधकों के साथ बैठक कर इसकी रूपरेखा तैयार की।
विज्ञापन

इससे पहले डीएम ने राजकीय पुस्तकालय, नगर पालिका द्वारा संचालित महाराजा देवी बख्श सिंह पुस्तकालय तथा एलबीएस पीजी कॉलेज में संचालित पुस्तकालयों का गहन निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि नगर क्षेत्र अंतर्गत नारी ज्ञान स्थली महाविद्यालय, सरयू प्रसाद कन्या इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, फखरुद्दीन अली अहमद राजकीय इंटर कॉलेज, जिगर मेमोरियल इंटर कॉलेज, मारवाड़ इंटर कॉलेज, गांधी विद्या इंटर कॉलेज रेलवे कालोनी बड़गांव सहित अन्य कई प्रतिष्ठित इंटर कॉलेजों में उच्चीकृत लाइब्रेरी की व्यवस्था शीघ्र सुनिश्चित कराई जाएगी।
इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट वंदना त्रिवेदी, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार, जीजीआईसी प्रिंसिपल गीता तिवारी, जीआईसी प्रिंसिपल अरुण त्रिपाठी सहित अन्य महाविद्यालयों व इंटर कॉलेज के प्रबंधक व प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही ने बताया कि आगामी 17 मार्च को नगर के टाउन हाल में पूर्वाह्न 11 बजे से उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी के महानिदेशक एल वेंकटेश्वर लू की अध्यक्षता में अभ्युदय योजना के तहत एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित होगी।

जिसमें अभ्युदय योजना के तहत चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यशाला के उपरांत महानिदेशक द्वारा महाराजा देवी बक्श सिंह पुस्तकालय व राजकीय पुस्तकालय का निरीक्षण भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed