फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   DM ordered an inquiry into the current status of madrasas

डीएम ने मदरसों की मौजूदा स्थिति की जांच के दिए आदेश

Fri, 20 Nov 2020 09:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 09:38 PM IST
विज्ञापन
DM ordered an inquiry into the current status of madrasas
गोंडा। जनपद में मौजूदा समय में संचालित मदरसों की सूची उनके विवरण सहित उपलब्ध कराने के साथ ही मदरसों में कार्यरत स्टाफ का विवरण भी उपलब्ध कराया जाय। इसके अलावा जनपद में वक्फ संपत्तियों का संपूर्ण विवरण, संपत्तियों की वर्तमान स्थिति के साथ उपलब्ध कराया जाय।
विज्ञापन

यह निर्देश जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल ने कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को आयोजित अल्प संख्यक कल्याण विभाग की बैठक में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को दिए हैं।
विज्ञापन

बैठक में जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी शशांक त्रिपाठी को निर्देश दिए कि वे स्वयं मदरसों की मॉनीटरिंग करें तथा मदरसों की वर्तमान स्थिति की जांच कराएं। उन्होंने वक्फ संपत्तियों का तहसीलवार ब्यौरा उपलब्ध कराने के निर्देश देते हुए कहा कि वक्फ संपत्ति की वर्तमान स्थिति क्या है, की डिटेल भी उन्हें संपत्तिवार उपलब्ध कराई जाय।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही मदरसों की कुुल संख्या, उनकी स्थिति, मदरसों में कार्यरत स्टाफ, वित्तीय सहायता प्राप्त मदरसों का संपूर्ण विवरण सहित अन्य विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को दिए हैं।

इसके अलावा उन्होंने एमएसडीपी योजना के तहत निर्माणाधीन कार्यों में तेजी लाने के लिए कार्यदायी संस्था के अधिकारी से बात करके तय समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण कराने के भी निर्देश दिए हैं। बैठक में सीडीओ शशांक त्रिपाठी, एडीएम राकेश सिंह तथा जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed