फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   DM mentions success in Abhyudaya's class

अभ्युदय योजना की क्लास में डीएम ने बताए सफलता के मंत्र

Tue, 16 Feb 2021 09:07 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 09:07 PM IST
विज्ञापन
DM mentions success in Abhyudaya's class
गोंडा के एलबीएस कॉलेज में अभ्युदय योजना के प्रतिभागियों को पढ़ाते डीएम मार्कण्डेय शाही। - फोटो : GONDA
गोंडा। अभ्युदय योजना से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए जिले में 11 हजार 740 युवाओं ने पंजीकरण कराया है। मंगलवार को श्रीलाल बहादुर शास्त्री पीजी कॉलेज में अभ्युदय योजना की पहली क्लास का शुभारंभ जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही ने किया।
विज्ञापन

उनकी क्लास में स्क्रीनिंग के बाद 61 प्रतिभागी मौजूद रहे। करीब सवा घंटे तक जिलाधिकारी ने क्लास ली। उन्होने सिविल सर्विसेज में सफलता के मंत्र दिए। संवाद भी कायम किया और प्रतिभागियों की जिज्ञासाएं दूर की।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी न कर पाने वाले युवाओं के लिए अभ्युदय योजना की क्लास में जिलाधिकारी ने तैयारी कर रहे युवाओं को पूूरी जानकारी दी। उन्होंने यूपीएससी में सफलता के तैयारी करने के बारे में तो बताया ही, साथ ही यह भी बताया कि विषयों का चयन कैसे करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोट्स तैयार के साथ ही पत्र-पत्रिकाओं के पढ़ने, टीवी देखने और रेडियो से जानकारी करने के बारे में बताया। कहा कि नए युग में अब स्मार्ट फोन पर काफी कुछ मिल जा रहा है, तैयारी काफी आसान हो सकती है। उन्होंने इतिहास के विषय पर चर्चा की। पढ़ाई कराई और सवालों के जवाब भी दिए। इसके साथ ही संविधान पर जानकारी दिया।
पूरी क्लास में शिक्षक की तरह जिलाधिकारी नजर आए और प्रतिभागियों से पढ़ाने के दौरान जुड़ते चले गए। शुभारंभ के दौरान उप निदेशक समाज कल्याण जितेंद्र सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट वंदना त्रिवेदी, जिला समाज कल्याण अधिकारी मोतीलाल, प्रचार्य वंदना सारस्वत, चीफ प्राक्टर डा. जितेंद्र सिंह, डा. शैलेंद्र नाथ मिश्र आदि मौजूद रहे।
मंडल में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को जिले में तीन केंद्रों पर पढ़ाई करने का अवसर मिलेगा। अभी श्रीलाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज में क्लास का संचालन शुुरू हो गया है। इसके साथ ही जल्द ही आईटीआई और पालीटेक्निक में भी क्लासों का संचालन शुरू होगा।
11740 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया है और 344 प्रतिभागियों का चयन किया जा चुका है। प्रशिक्षण में सिविल सेवा परीक्षा व पीसीएस के लिए 240 प्रतिभागियों के साथ ही जेईई में 39, नीट में 53 तथा एनडीए व सीडीएस में 12 का प्रशिक्षण शुरू किया जा रहा है। क्लास के साथ ही ऑनलाइन प्रशिक्षण शुरू होगा।
केंद्रों पर क्लास के साथ ही छात्रों को ऑनलाइन प्रशिक्षण भी मिलेगा। इसके लिए स्टडी मटेरियल भी उपलब्ध होगा। जिलाधिकारी ने बताया कि आने वाले दिनों में इस योजना के तहत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाला जनपद का कोई भी छात्र एलबीएस पीजी कॉलेज में आकर तैयारी कर सकेगा।

योजना से ऐसे सभी छात्रों को निशुल्क कोचिंग प्रदान की जाएगी जो इन परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं लेकिन अपनी आर्थिक स्थिति के कारण नहीं कर पाते हैं। इस योजना के अंतर्गत मंडल स्तर पर छात्रों को सेलेबस एवं क्वेश्चन बैंक भी उपलब्ध करवाया जाएगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन में एनआईसी की टीम तकनीकी सहयोग प्रदान कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed