फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   DM,meeting

ब्लैक स्पॉट सुधारें, अवैध कट बंद करवाएं

Tue, 02 Aug 2022 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
DM,meeting
फोटो-13-गोंडा के कलेक्ट्रेट में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक करते डीएम। -संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। सड़क सुरक्षा समिति व जिला परिवहन यान सुरक्षा समिति की बैठक मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार की अध्यक्षता में हुई। जिलाधिकारी ने जिले के सभी मार्गोँ पर चिह्नित किए ब्लैक स्पॉटों में सुधार करने के साथ सड़कों पर बनाए गए अवैध कट को बंद कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।
विज्ञापन

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि पुलिस व स्वास्थ्य विभाग से गुड सेमेरिटन (नेक आदमी) की सूची तलब की। उन्होंने गुड सेमेरिटन के बारे में जागरूकता फैलाने पर जोर दिया। स्कूली वाहनों की फिटनेस को गंभीरता से लेने का निर्देश देते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी व परिवहन अधिकारियों को मिलकर सभी स्कूली वाहनों का फिटनेस जल्द से जल्द कराने के निर्देश दिए। डीएम ने हिट एंड रन के मामलों की समीक्षा करते हुए सभी उपजिलाधिकारियों से मामलों की आख्या शीघ्र भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में अपर जिलाधिकारी सुरेेेश सोनी, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, सिटी मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता, सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी आरपी सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन बबिता वर्मा, प्रभारी सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन शैलेंद्र तिवारी सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed