{"_id":"63befec87e0fbd419127fad7","slug":"dm-meeting-gonda-gonda-news-lko666183750","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: प्रशिक्षण व रोजगार नहीं दे रहीं पांच संस्थाए, होंगी ब्लैक लिस्टेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: प्रशिक्षण व रोजगार नहीं दे रहीं पांच संस्थाए, होंगी ब्लैक लिस्टेड
विज्ञापन
गोंडा। युवाओं को प्रशिक्षण देने और रोजगार मुहैय्या कराने में खेल हो रहा है। इसका खुलासा बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार के सामने दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना व कौशल विकास मिशन योजना, संकल्प योजना, ओडीओपी की समीक्षा में हुआ। सरकार से नामित 12 संस्थाओं में पांच संस्थाओं ने कोई काम ही नहीं किया। इन संस्थाओं को ब्लैक लिस्टेड करने की चेतावनी डीएम ने दिया।
कहा कि पांच एजेंसियों ने एक भी व्यक्ति को प्लेसमेंट नहीं दिया गया है। अन्य सात एजेंसियों की समीक्षा में भी संतुष्ट नहीं हुए। उन्होंने पूछा कि कितना काम हुआ, 30 फीसदी तक ही लोग जानकारी दे सके। डीएम ने कहा कि तीन महीने में पूरा लक्ष्य कैसे पूरा होगा। साफ कहा कि प्रशिक्षण पूरा दें और रोजगार दिलाएं। लोगों को ऐसा प्रशिक्षण दिया जाए जिससे कि वह सरकारी निर्माण कार्यक्रमों में शामिल हो सकें।
प्रशिक्षण देने के बाद उनको गोंडा में ही रोजगार दिया जा सके। कहा कि अब हर एजेंसी की निगरानी के लिए नोडल अधिकारी नामित करें। माध्यमिक शिक्षा विभाग से संचालित राजकीय बालिका व बालक इंटर कॉलेज में 280 छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिलाधिकारी ने विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए कि वह सभी छात्रों को बेहतर से बेहतर प्रशिक्षण प्रदान कराएं।
विज्ञापन
बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार, जिला विकास अधिकारी दिनकर विद्यार्थी, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार आदि रहे। इसके साथ ही डीएम ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा किया। राजस्व वसूली की समीक्षा कर निर्देश दिए।