फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   DM Hello! blasts will be five place's

हैलो डीएम! पांच जगह होंगे बम धमाके

Sun, 27 Dec 2015 11:01 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 27 Dec 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन
हैलो डीएम गोंडा... 11 और एक बजे पांच सार्वजनिक जगहों पर बम धमाके होंगे। इसे गंभीरता से लेना हो तो लो नहीं तो आप जानो। रविवार को सुबह डीएम अजय कुमार उपाध्याय के सीयूजी नंबर पर आई एक कॉल को रिसीव करते ही फोन करने वाले ने जिलाधिकारी को सूचना के साथ ही धमकी दे दी।
विज्ञापन


फोन कटते ही डीएम ने इसे गंभीरता से लेते हुए अलर्ट जारी कर दिया। खुफिया तंत्र समेत पुलिस भी सकते में आ गई। अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

इसके बाद हरकत में आए प्रशासनिक अधिकारियों ने शहर के प्रमुख स्थानों पर चेकिंग शुरू करा दी। पुलिस ने डॉग स्क्वायड के साथ शहर का कोना-कोना छान मारा, मगर दोपहर बाद तक चले चेकिंग अभियान में न तो कहीं बम मिला और न ही विस्फोट हुआ।
विज्ञापन


डीएम का कहना है कि यह किसी सिरफिरे की करतूत है। जिस नंबर से कॉल आई, उसे तलाशा जा रहा है। कॉल करने वाले को शीघ्र ही पकड़ लिया जाएगा।

रविवार को सुबह डीएम अजय कुमार उपाध्याय के सीयूजी नंबर पर एक कॉल आई। कॉल रिसीव करते ही फोन करने वाले व्यक्ति ने कहा हैलो डीएम गोंडा... 11 और दोपहर एक बजे शहर के पांच सार्वजनिक स्थानों पर बम धमाके होंगे। इसे गंभीरता से लेना हो तो लो नहीं तो आप जानो।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक कॉल पर मिली इस तरह की सूचना के साथ ही धमकी ने डीएम को सकते में ला दिया। इसके बाद डीएम ने अलर्ट जारी कर चेकिंग शुरू करा दी। खुफिया तंत्र भी सुरागरसी में लगा रहा।

अपर पुलिस अधीक्षक आरके सिंह के नेतृत्व में सीओ अमित किशोर, नगर कोतवाल अभयप्रताप मल्ल ने डॉग स्क्वायड की टीम के साथ रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, एकता चौक समेत रोडवेज की बसों व मंदिरों में चेकिंग कराई। पहले 11 बजे और बाद में जब एक बजे का समय बीता, तब प्रशासन व पुलिस ने राहत की सांस ली।


दोपहर बाद तक चले चेकिंग अभियान में कहीं न तो बम मिला और न ही विस्फोट हुआ। डीएम के आदेश पर करनैलगंज में बसों और वाहनों में चेकिंग कराई गई।

मनकापुर तहसील परिसर को खंगाला गया, लेकिन कहीं भी बम या अन्य कोई विस्फोटक बरामद नहीं हुआ। डीएम अजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि यह किसी सिरफिरे की करतूत थी। उसके नंबर को तलाशा जा रहा है। शीघ्र ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed