{"_id":"5a58ab8c28e834fa7123fe034b937651","slug":"dm-heard-issues-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने सुनीं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने सुनीं समस्याएं
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव के विकास कार्यों में तेजी लाई जाए। अधूरे कार्यों को शीघ्र पूरा किया जाए। शासन की मंशा के अनुरूप सरकारी योजनाओं का लाभ गांव के हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाया जाए। गांव में खुली बैठक कराकर कोटेदार का चयन किया जाए।
ये बातें जिलाधिकारी प्रीति शुक्ला ने बुधवार को सदर विकास खंड के लोहिया समग्र ग्राम करमहना में विकास कार्यों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों से कहीं।
इस दौरान डीएम ने गांव में चौपाल लगाकर जनता की समस्याएं भी सुनी। गांव में आवास व शौचालय के कार्य अधूरा पाए जाने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र पूरा कराने का निर्देश दिया।
डीएम ने सोलर लाइट, हैंडपंप, नलकूप, मुफ्त बोरिंग, सीसी रोड, नाली, समाजवादी पेंशन, मध्याह्न भोजन व ड्रेस वितरण आदि के बारे में ग्रामीणों से जानकारी लेते हुए विकास कार्यों की प्रगति का सत्यापन भी किया। उन्होंने ग्रामीणों से गांव के विकास कार्यों में सहयोग करने की अपील भी की।
विज्ञापन
कोटा निलंबित होने के कारण राशन व केरोसीन आदि न मिलने की शिकायत पर डीएम ने एसडीएम को गांव में खुली बैठक कराकर कोटेदार का चयन किए जाने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी रामाश्रय, अपर सीएमओ डॉ. जयंत कुमार, एसडीएम सदर इंद्र भूषण वर्मा, बीएसए जय सिंह व उप कृषि निदेशक राम वचन राम सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।