{"_id":"5d6bf4dc8ebc3e01656e74eb","slug":"dm-gives-green-signal-to-voter-awareness-rally-gonda-news-lko4792998163","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता सत्यापन जागरूकता रैली को हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता सत्यापन जागरूकता रैली को हरी झंडी
विज्ञापन
गोंडा के अंबेडकर चौराहे पर मतदाता जागरूकता के लिए बाइक रैली को हरी झंडी दिखाते जिलाधिकारी डॉ.नित?
- फोटो : GONDA
गोंडा। मतदाता पुनरीक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम के तहत रविवार को कलेक्ट्रेट गेट आंबेडकर चौराहे से शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज तक कॉमन सर्विस सेंटर संचालकों व ब्राम्ही फाउंडेशन द्वारा विशाल जागरूकता रैली निकाली गई। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. नितिन बंसल ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली के बाद टामसन कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. नितिन बंसल ने मतदाता सत्यापन कार्यक्रम एवं मतदाता जागरूकता संबंधी पोस्टर का विमोचन किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. नितिन बंसल ने बताया कि समस्त बीएलओ 01 सितंबर, 2019 से 30 सितंबर, 2019 के बीच मतदाताओं के घर जाकर नामों का सत्यापन करेंगे।
01 जनवरी 2020 के आधार पर 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में सम्मिलित करने के लिए फॉर्म-6 भरा जायेगा। सत्यापन के समय मृत शिफ्टेड मतदाताओं को फॉर्म-7 तथा संशोधन के लिए फॉर्म-8 भरा जायेगा। जिलाधिकारी ने अपील की कि इस अभियान में जनमानस बढ़-चढ़कर हिस्सा लें जिससे त्रुटि रहित मतदाता सूची बनवाने तथा हर 18 वर्ष पूर्ण करने वाले व छूटे हुए लोगों को मतदाता बनाया जा सके।
विज्ञापन
कार्यक्रम में उपजिला निर्वाचन अधिकारी रत्नाकर मिश्र, उपजिलाधिकारी गोंडा सदर वीर बहादुर यादव, नायब तहसीलदार सदर एसडी तिवारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी मोतीलाल, स्वीप प्रभारी अधिकारी प्रदीप मिश्र, ब्राम्ही सोसाइटी, सिविल सोसाइटी, सीएससी के जिला प्रबन्धक सुनील तिवारी व अभय श्रीवास्तव, शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य, मेजर जगत नरायन सिंह एवं समस्त अध्यापक तथा जिला निर्वाचन कार्यालय के समस्त कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।