{"_id":"678a9e18ad60ef1d5e07efa1","slug":"dj-business-shines-in-sahalag-band-baja-and-brass-band-also-ready-gonda-news-c-100-1-slko1026-131028-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: सहालग में चमका डीजे का कारोबार, बैंड बाजा और ब्रास बैंड भी तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: सहालग में चमका डीजे का कारोबार, बैंड बाजा और ब्रास बैंड भी तैयार
Fri, 17 Jan 2025 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 17 Jan 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
शादी के मौके पर सजा डीजे। स्रोत: सोशल मीडिया
गोंडा। सहालग शुरू होते ही डीजे का कारोबार चमकने लगा है। बैंड बाजा व ब्रास बैंड वाले भी तैयार हैं। हालांकि डीजे के बढ़ते क्रेज के कारण बैंड बाजा व ब्रास बैंड का कारोबार मंदा हो गया है। महंगाई भी इसमें अहम किरदार निभा रही है। ब्रास बैंड, बैंड बाजा व आर्केस्ट्रा पर 40 से 50 हजार रुपये खर्च होते हैं। वहीं, डीजे 10 से 15 हजार रुपये में ही बुक हो जाता है।
शहर के डीजे संचालक धर्मेंद्र का कहना है कि सहालग के कारण एडवांस बुकिंग चल रही है। इस बार बेहतर साउंड का प्रबंध किया गया है। डीजे संचालक पंकज ने बताया कि एक ही तारीख पर कई बुकिंग मिल रही हैं। मैनेज किया जा रहा है।
बैंड संचालक राजेश का कहना है कि रोड लाइट, बैंड बाजा और ब्रास बैंड की बुकिंग हो रही है मगर अब पहले जैसी बात नहीं रही। डीजे की वजह से धंधा मंदा पड़ गया है। रोड लाइट और बैंड बाजे में कम से कम 25 लोग रहते हैं। 40 हजार रुपये से बुकिंग शुरू होती है। इसके अधिक में बुकिंग होने पर टीम में लोग बढ़ाए जाते हैं। बरातियों की फरमाइश के अनुसार गाने बजाए जाते हैं। राजेश ने बताया कि डीजे सस्ता पड़ता है और सभी जगह उपलब्ध है। इस वजह से बैंड-बाजे की बुकिंग अब कम हो गई है।
विज्ञापन
ब्रास बैंड के संचालक संजय राज ने बताया कि जनवरी में कोई काम नहीं मिला। फरवरी पांच-छह बुकिंग ही हो पाई हैं। पहले ऐसा नहीं होता था। एक-एक दिन में दो से तीन बरातों की बुकिंग तक हो जाती थी। डीजे की वजह से अब ब्रास बैंड और बैंड बाजे की मांग कम हुई है।
जनवरी और फरवरी में विवाह की तिथियां
खरमास के बाद फिर से सहालग शुरू हो गई है। ज्योतिषाचार्य पंडित शेषमणि त्रिपाठी ने बताया कि जनवरी में 19, 22, 24, 26, 28, फरवरी में 2, 3, 4, 7, 8, 14, 15, 16, 18, 20, 21, 22, 23, 25, 26 तारीख में विवाह के शुभ मुहूर्त हैं।