फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Divorced mother of five children and expelled from home

पांच बच्चों की मां को तलाक देकर घर से निकाला

Wed, 28 Oct 2020 10:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 10:08 PM IST
विज्ञापन
Divorced mother of five children and expelled from home
बालपुर(गोंडा)। थाना कटरा बाजार के हलधरमऊ गांव में तलाक देने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस अधीक्षक के आदेश पर कटरा बाजार पुलिस ने पति सहित सास ससुर व तीन देवर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना कटरा बाजार क्षेत्र के हलधरमऊ ऊंचे पुरवा निवासिनी कहकसा बानो उर्फ नासरा के मुताबिक उनका निकाह हलधरमऊ उत्तर पुरवा निवासी अबरार खान से वर्ष 2002 में हुआ था।
विज्ञापन

निकाह के बाद नासरा ने पांच बच्चों को जन्म दिया। नासरा के मुताबिक सब कुछ ठीक चल रहा था। आरोप है कि इसी बीच उसके पति का किसी से अबैध सम्बन्ध हो गया। जिससे पति ने उसे आये दिन मारना पीटना शुरू कर दिया। कुछ दिनों के लिए अबरार गाजियाबाद चला गया। वहां से अबरार ने नासरा को फोन पर बताया कि उसे तलाक दे दिया है। तलाक के कागजात भी बनवाकर घर में रखी अटैची में रख दिया है, देखना हो तो वह देख सकती है। नासरा ने जब अपनी सास, सुमना व ससुर नूरुद्दीन से बताया तो उन्होंने कहा कि उन्हें तलाक के बारे में जानकारी है। नासरा का आरोप है कि सास-ससुर ने उससे हलाला कराने को कहा तो उसने इसका विरोध किया।
विज्ञापन

जिसपर सास ससुर व देवर मुनव्वर, सलमान व शाहबाज ने मिलकर उसे मारापीटा और घर से निकाल दिया। नासरा अपने तीन बेटो के साथ पिता के घर रहने को मजबूर है। पति मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने पति अबरार, सास सुमना, ससुर नूरुद्दीन व देवर मुनव्वर ,सलमान, शाहबाज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed