फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Divisional-level mega job fair today

Gonda News: मंडल स्तरीय वृहद रोजगार मेला आज

Thu, 11 Jun 2026 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 11 Jun 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Divisional-level mega job fair today
गोंडा। बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए शुक्रवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) गोंडा में मंडल स्तरीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन होगा। एक दिवसीय रोजगार मेले में 80 से अधिक कंपनियां हिस्सा लेकर लगभग 10 हजार पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी।
विज्ञापन

संयुक्त निदेशक प्रशिक्षण एवं सेवायोजन आरके मिश्र ने बताया कि रोजगार मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, डिप्लोमा और आईटीआई उत्तीर्ण युवक-युवतियां प्रतिभाग कर सकेंगे। अभ्यर्थियों की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में नोएडा, गुजरात, उत्तराखंड, राजस्थान, पंजाब, लखनऊ, गाजियाबाद, अयोध्या समेत विभिन्न राज्यों की नामी कंपनियां भाग लेंगी। इनमें संर्वधन मदरसन इंटरनेशनल लिमिटेड, मारुति सुजुकी गुजरात, टाटा मोटर्स पंतनगर, न्यू हॉलैंड एग्रीकल्चर इंडिया, एलएंडटी अहमदाबाद, किर्लोस्कर ऑयल इंजन, हीरो मोटोकॉर्प, महिंद्रा एंड महिंद्रा, श्रीराम पिस्टन, अशोक लीलैंड, केन इंडिया, मैनपावर सॉल्यूशन, एक्सल डीजल, केआरएन हीट एक्सचेंजर तथा एसबीआई बैंकिंग समेत कई कंपनियां शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजगार मेले में अभ्यर्थियों को विभिन्न तकनीकी और गैर तकनीकी पदों पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। अधिकारियों ने इच्छुक अभ्यर्थियों से शैक्षिक प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, बायोडाटा और पासपोर्ट साइज फोटो के साथ निर्धारित तिथि पर रोजगार मेले में पहुंचने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed