{"_id":"6a4be8aeef36e13dd502925c","slug":"distribution-of-up-board-marksheets-begins-today-gonda-news-c-100-1-gon1001-161728-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: यूपी बोर्ड के अंकपत्रों का वितरण आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: यूपी बोर्ड के अंकपत्रों का वितरण आज से
Mon, 06 Jul 2026 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 06 Jul 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परीक्षार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में दोनों परीक्षाओं के कुल 81,356 मूल अंकपत्र (मार्कशीट) पहुंच गए हैं। सोमवार से जिले के 512 माध्यमिक विद्यालयों को इनका क्रमवार वितरण किया गया है। अब मंगलवार से विद्यालयों में वितरण प्रक्रिया शुरू कर इन्हें विद्यार्थियों को उपलब्ध कराया जाएगा।
विभागीय अधिकारी के अनुसार हाईस्कूल के 43,038 तथा इंटरमीडिएट के 38,318 अंकपत्र प्राप्त हुए हैं। सभी विद्यालयों को उनकी छात्र संख्या के अनुसार अंकतालिकाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके बाद विद्यालय प्रशासन विद्यार्थियों की पहचान सुनिश्चित कर हस्ताक्षर कराने के बाद मूल अंकपत्र वितरित करेगा। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. रामचंद्र ने बताया कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट कक्षाओं के सभी मूल अंकपत्र विद्यालयों को क्रमवार उपलब्ध कराए जा रहे हैं ताकि विद्यार्थी संबंधित विद्यालय से अपना अंकपत्र प्राप्त कर सके।