फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Distributed disaster relief amount to 48 fake people

48 फर्जी लोगों को बांट दिया किसानों का पैसा

Sun, 05 Dec 2021 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Distributed disaster relief amount to 48 fake people
गोंडा। तहसील तरबगंज के दत्तनगर गांव में बाढ़ पीड़ितों की सहायता के नाम पर धांधली करने का मामला सामने आया है। बाढ़ पीड़ितो को आपदा राहत कोष से मिलने वाली सहायता राशि 48 फर्जी लोगों को बांट दी गई।
विज्ञापन

इसका खुलासा नायब तहसीलदार की प्राथमिक जांच हुआ है। सहायता राशि न मिलने से नाराज किसानों को गुस्सा शनिवार को समाधान दिवस के दौरान फूट पड़ा। किसानों ने प्रदर्शन कर कार्यवाही की मांग की। एडीएम के समझाने पर किसान माने तब प्रदर्शन समाप्त हुआ।
विज्ञापन

तहसील तरबगंज के दत्त नगर गांव पिछले दिनों आई बाढ़ से किसानों की फसल नष्ट हो गई थी। बाढ़ प्रभावित गांव के किसानों को आपदा राहत कोष से सहायता देने का आदेश हुआ था। जिसमें लेखपाल की रिपोर्ट के बाद किसानों को 12000-16000 रुपये सहायता राशि का वितरण होना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मगर यहां लेखपाल की लापरवाही के चलते गांव के ऐसे 48 लोगों को सहायता राशि का चेक बांट दिया गया। जिनके नाम ही खतौनी में दर्ज नहीं हैं। किसानों का कहना है कि सहायता राशि पाने वाले लोग दत्तनगर गांव के हैँ ही नहीं। नायब तहसीलदार की प्राथमिक जांच में इसका खुलासा हुआ है।
हालांकि नायब तहसील की जांच अभी पूरी नहीं हो पाई है। इससे गुस्साए किसानों ने शनिवार को समाधान दिवस के दौरान तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया। किसान लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई करने समेत उन्हें आपदा राहत राशि दिलाने की मांग पर अड़े रहे।

अपर जिलाधिकारी सुरेश कुमार सोनी के समझाने पर किसान माने। तब जाकर प्रदर्शन समाप्त हुआ। किसान मनोज सिंह, मुकेश सिंह, प्रशांत सिंह, मनजीत सिंह, अर्जुन सिंह, रोशन सिंह, बलराम सिंह, विजय सिंह, राणा प्रताप सिंह, कमलेश सिंह, प्रशांत सिंह समेत सैकड़ों किसानों ने दत्तनगर गांव में तैनात लेखपाल राहुल अग्रहरि पर सरकारी धन के दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें बर्खास्त करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed