फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Disputes related to land, drain and road dominated the police station day.

Gonda News: थाना दिवस में छाए रहे जमीन, नाली और रास्ते से जुड़े विवाद

Sat, 14 Mar 2026 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 14 Mar 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Disputes related to land, drain and road dominated the police station day.
गोंडा। जिले के सभी थानों में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में जमीन, नाली-पानी और रास्ते के विवादों से जुड़ी शिकायतों की भरमार रही। मौजूद अफसरों ने पीड़ितों की समस्याएं सुनकर मौके पर राजस्व टीम को भेजकर मामले की जांच कर शिकायतों को निस्तारित कराने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

देहात कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस में पहुंचे बनघुसरा के ठकुरनपुरवा निवासी राम नरेश सिंह ने कहा कि नाली के पानी के लिए इंतजाम करने के लिए विपक्षी ने सुलह समझौता किया। मगर विपक्षी ने घर का गंदा पानी निकालने के लिए कोई इंतजाम नहीं किया है। नगर कोतवाली में इमिलिया गुरुदयाल निवासी पल्लवी प्रिया ने कहा कि घर से सामने आठ फीट रास्ता है। पति की मृत्यु के बाद अब विपक्षी रास्ते पर जबरन अवैध कब्जा कर आवागमन बाधित कर रहे हैं।
विज्ञापन

रुद्रपुर विसेन निवासी शीला सिंह ने कहा कि विपक्षी सरकारी नाला, रास्ते पर विपक्षी कब्जा करने के प्रयास कर रहे हैं। मना करने पर परेशान कर रहे हैं। मोतीगंज में प्रशिक्षु आईपीएस प्रदीप कुमार, नगर कोतवाली में कोतवाल विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी, देहात कोतवाली में शमशेर बहादुर सिंह और मनकापुर में अरविंद कुमार सिंह समेत अन्य प्रभारी निरीक्षकों ने राजस्व विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ मिलकर सुनवाई की। अधिकांश मामलों में संयुक्त टीम गठित कर मौके पर जाकर मामला निस्तारित कराने का भरोसा भी दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैमाइश के बाद नहीं दे रहे कब्जा

सिसऊर अंदूपुर निवासी विशुनजीत वर्मा ने कहा कि पुलिस व राजस्व टीम ने मिलकर गाटे की भूमि की पैमाइश करके उसे खाली कराया था। इसके बावजूद विपक्षी कब्जा नहीं दे रहे हैं। खरगूपुर वाजपेयी पुरवा निवासी शिव प्रसाद ने दावा किया कि विपक्षी ने खेत में बढ़कर छप्पर रख लिया है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed