फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Disabled Majid died of a heart attack

Gonda News: हार्ट अटैक से हुई थी दिव्यांग माजिद की मौत

Sat, 15 Nov 2025 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 15 Nov 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Disabled Majid died of a heart attack
बालपुर/गोंडा। पतिसा गांव निवासी अब्दुल माजिद की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में माजिद की मौत हार्ट अटैक से होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


करनैलगंज के पतिसा निवासी अब्दुल माजिद (25) शुक्रवार सुबह अपनी बहन निशा की ससुराल सलार पुरवा गए थे। वहां भूमि विवाद को लेकर निशा के ससुर हबीबुल रहमान और गांव के कासिम के बीच हुए विवाद के दौरान मारपीट हो गई। परिजनों का आरोप है कि माजिद बीचबचाव कराने पहुंचे तो आरोपियों ने उन्हें लाठी से पीटकर मरणासन्न कर दिया। परिजन सीएचसी करनैलगंज ले गए। वहां डाॅक्टर ने माजिद को मृत घोषित कर दिया। मामले में कासिम समेत छह लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन

एएसपी (पश्चिमी) राधेश्याम राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक से माजिद की मौत की पुष्टि हुई है। परिजनों और आरोपियों को बुलाकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस की मौजूदगी में परिजनों ने गांव के समीप कब्रिस्तान में माजिद का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed