फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Disability certificate issued by fake signature of doctor

डॉक्टर का फर्जी हस्ताक्षर से जारी कर देते दिव्यांग प्रमाणपत्र

Wed, 03 Mar 2021 10:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
Disability certificate issued by fake signature of doctor
गोंडा। स्वास्थ्य विभाग अपने कारनामों से आये दिन सुर्खियों में बना रहता है। कभी खून का काला कारोबार तो कभी दिव्यांगों के प्रमाणपत्र में फर्जीवाड़ा सामने आ रहा है। स्वास्थ्य विभाग में दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाये जाने के नाम पर चल रहे खेल की एक और तस्वीर सामने आई।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में दिव्यांग प्रमाण पत्र के आवेदन फार्म पर डॉक्टर के फर्जी हस्ताक्षर कर प्रमाण जारी करने का खेल हो रहा है। जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डा समीर गुप्ता अपना हस्ताक्षर व रिपोर्ट लगा देख खुद दंग रह गए।
विज्ञापन

फिजीशियन डॉ समीर गुप्ता ने बताया कि दिव्यांग प्रमाणपत्र के आवेदन फार्म पर उनका हस्ताक्षर बनाकर फर्जीवाड़ा किया जा रहा है। जिसकी जानकारी उन्हें खुद नहीं है। जिला अस्पताल में कार्यरत एक कर्मचारी ने बताया कि दिव्यांग प्रमाणपत्र बनवाने में बड़े स्तर पर फर्जीवाड़ा हो रहा है। अधिकांश प्रमाणपत्र दलालों के माध्यम से ही बनाये जाते हैं। दलाल पैसे की वसूली कर डॉक्टर से लेकर पटल देखने वाले बाबुओं तक उनका हिस्सा पहुंचा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने के लिए किए गए ऑनलाइन आवेदन के प्रिंटआउट पर अभ्यर्थी का फोटो व नाम किसी डॉक्टर से सत्यापित कराना पड़ता है।
लेकिन फर्जीवाड़ा में महारथ हासिल कर चुके लिपिक खुद ही डॉक्टर का हस्ताक्षर बनाकर खानापूर्ति कर देते हैं। जयप्रभा ग्राम के कुंज बिहारी मिश्र व गिलौली के मेई पाठक निवासी पटेश्वरी प्रसाद के आवेदन पत्र पर फिजिशियन डॉ. समीर गुप्ता के फर्जी हस्ताक्षर बनाये गए।
दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाने के नाम पर होने वाला अवैध वसूली व फर्जीवाड़ा कोई नया नहीं है। दिव्यांग पटल देखने वाले बाबू मोटी कमाई के चलते ये पटल छोड़ना ही नहीं चाहते हैं। इसी के चलते विगत 16 फरवरी को दिव्यांग पटल देखकर लिपिक के ऊपर जिलाधिकारी ने एफआईआर दर्ज कराने का आदेश दिया था।

सीएमओ कार्यालय में वरिष्ठ सहायक दिव्यांग पटल का कार्य देख रहे नरेंद्र कुमार मिश्र हटाये जाने पर भी पटल छोड़ने को तैयार नहीं थे। जिस पर जिलाधिकारी ने कार्यवाई करने हुए नरेंद्र मिश्र पर एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed