फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Direct admission will be given on vacant seats of ITI

Gonda News: आईटीआई की रिक्त सीटों पर सीधे मिलेगा प्रवेश

Thu, 26 Sep 2024 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 26 Sep 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
Direct admission will be given on vacant seats of ITI
गोंडा के नोडल आईटीआई में बुधवार को छात्रों का पंजीकरण करते ​शिक्षक। - संवाद
चौथे चरण में आवंटित 353 में से देर शाम तक 208 सीटों पर एडमिशन
विज्ञापन


गोंडा, करनैलगंज, तरबगंज और मनकापुर में 329 सीटों पर मिलेगा प्रवेश
संवाद न्यूज एजेंसी
गोंडा। देवीपाटन मंडल की राजकीय व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में अब बृहस्पतिवार से पंजीकरण के बाद सीधे खाली सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। बुधवार को चौथे व अंतिम चरण के आवेदन की अंतिम तिथि देर शाम तक गोंडा की आईटीआई में 208 अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। बावजूद इसके जिले के तरबगंज, मनकापुर, करनैलगंज और गोंडा नोडल आईटीआई को मिलाकर 329 सीटें खाली रह गई। ऐसे में शत-प्रतिशत सीटों पर दाखिले की तैयारी की गई है।

देवीपाटन मंडल के गोंडा, बहराइच, बलरामपुर और श्रावस्ती में 14 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान संचालित हो रहा है। ऐसे में चार चरणों की काउंसिलिंग के बावजूद भी आईटीआई में बड़ी संख्या में सीटें रिक्त रह गईं। राज्य व्यवसायिक प्रशिक्षण परिषद की ओर से खाली सीटों पर प्रवेश लेने के लिए वॉक इन सिद्धांत के आधार पर निर्णय लिया गया।
विज्ञापन



गोंडा नोडल आईटीआई प्रधानाचार्य प्रभुनाथ मिश्र ने बताया कि बुधवार देर शाम तक गोंडा, मनकापुर, तरबगंज और करनैलगंज को मिलाकर चौथे व अंतिम चरण में कुल 208 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। जबकि 537 खाली सीटों के सापेक्ष 353 सीटें आवंटित की गई थी। बावजूद इसके 329 सीटें अभी भी रिक्त रह गईं। पंजीकरण के बाद अभ्यर्थी राजकीय और निजी आईटीआई की रिक्त सीटों पर सीधे प्रवेश ले सकेंगे। प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 29 सितंबर निर्धारित किया गया। जबकि 30 सितंबर तक प्रवेश लिया जा सकेगा। इसके बाद अभ्यर्थियों की मांग पर खाली सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं से जुड़े ट्रेडों को भरने की होगी कवायद

अधिकारियों ने बताया कि चार चरणों के बावजूद भी राजकीय आईटीआई की महिलाओं से जुड़े ट्रेडों में कम प्रवेश हुए हैं। ऐसे में इच्छुक महिला अभ्यर्थियों को रिक्त सीटों पर प्रवेश देकर भरने की कवायद की जाएगी। वहीं निजी आईटीआई में भी अभ्यर्थी प्रवेश ले सकेंगे। इस दौरान शत-प्रतिशत सीटें भरी जाएंगी। इसके अलावा प्लंबर समेत अन्य रोजगार परक कोर्सेस में अभ्यर्थियों को प्रवेश के लिए मौका मिल सकेगा।

तरबगंज में सबसे अधिक हुए प्रवेश
आईटीआई- मिला प्रवेश

गोंडा-77

मनकापुर-13
तरबगंज-66

करनैलगंज-52
(आंकड़ा स्रोत- नोडल आईटीआई)


रिक्त सीटों पर पंजीकरण के बाद मिल सकेगा प्रवेश

परिषद की ओर से आवेदन के लिए बेवसाइट खोल दी गई है। पंजीकरण के बाद कोई भी अभ्यर्थी आईटीआई की रिक्त सीटों पर सीधे प्रवेश ले सकेंगे। इसके लिए 29 सितंबर पंजीकरण और 30 सितंबर प्रवेश की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। -राजेश राम, संयुक्त निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed