Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Dilip becomes president of the teachers' association, Babulal becomes secretary.

Gonda News: दिलीप बने शिक्षक संघ के अध्यक्ष, बाबूलाल मंत्री

Wed, 04 Nov 2026 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 04 Nov 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Dilip becomes president of the teachers' association, Babulal becomes secretary.
करनैलगंज। उत्तर प्रदेशीय पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाई का अधिवेशन एवं निर्वाचन मंगलवार को पंचायत सचिवालय लालेमऊ में हुआ। सभी पदों पर एकल नामांकन होने के कारण पदाधिकारियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। दिलीप सिंह राठौर को अध्यक्ष चुना गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दिनेश सिंह ने की। मुख्य अतिथि प्रांतीय कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह रहे। निर्वाचन प्रक्रिया पर्यवेक्षक श्याम नारायण चतुर्वेदी और गिरजा शंकर पांडेय की देखरेख में संपन्न हुई। बाबूलाल यादव मंत्री, सोमेश सिंह कोषाध्यक्ष, सालिक राम वर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष और विजय नारायण मिश्र, आशा पाल व इकबाल उपाध्यक्ष चुने गए। दिवाकर भारती व अनुराधा सिंह संयुक्त मंत्री, ईश्वरचंद्र यादव संगठन मंत्री, संदीप गुप्त लेखाकार, पंकज कुमार आय-व्यय निरीक्षक, अमित गुप्त मीडिया प्रभारी, मदन मोहन सिंह प्रचार मंत्री और उबैश अंसारी कार्यालय प्रभारी निर्वाचित हुए। अधिवेशन में वीर विक्रम सिंह, राजेश शुक्ल, संतोष पांडेय, अशोक पांडेय सहित सैकड़ों शिक्षक मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed