फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Digital arrest is just a fear of the mind, be cautious and stay worry free

Gonda News: डिजिटल अरेस्ट सिर्फ मन का डर, सतर्कता बरतें, रहें बेफिक्र

Thu, 26 Jun 2025 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 26 Jun 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Digital arrest is just a fear of the mind, be cautious and stay worry free
अवध नर्सिंग कॉलेज में अमर उजाला के पुलिस पाठशाला कार्यक्रम में प्रतिभागियों के साथ एसपी विनीत ज
गोंडा। अमर उजाला फाउंडेशन ने बृहस्पतिवार को उतरौला रोड स्थित अवध नर्सिंग कॉलेज में पुलिस पाठशाला का आयोजन किया। इसमें नर्सिंग की छात्राओं को साइबर अपराध, ऑनलाइन खरीदारी के समय बरती जाने वाली सतर्कता के बारे में जागरूक किया गया। महिला सशक्तीकरण को लेकर सुरक्षा के बारे में भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन

पुलिस पाठशाला का शुभारंभ एसपी विनीत जायसवाल, कॉलेज के प्रधानाचार्य अनिल सिंह व एंटी रोमियो टीम की प्रभारी पूजा वर्मा ने दीप जलाकर किया। इससे पहले प्रियंका मिश्रा, जासमीन, भूमिका श्रीवास्तव, प्रिया, अनामिका, कोमल, बेबी, अंशिका व प्रियंका ने साइबर सुरक्षा सहित अन्य विषयों पर रंगोली बनाई।
विज्ञापन

एसपी विनीत जायसवाल ने कहा कि साइबर अपराध से बचाव को लेकर जागरूकता आवश्यक है। ऐसे में आवश्यकता के अनुरूप ही सोशल मीडिया का उपयोग करें। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर किसी अपरिचित को दोस्त न बनाएं। अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म का पासवर्ड किसी को न बताएं। एसपी ने कहा कि डिजिटल अरेस्ट वह शब्द है जो आजकल बेहद चर्चित है। लगातार ऐसी खबरें सुनने को मिलती हैं कि डिजिटल अरेस्ट कर लाखों की ठगी की गई। इससे बचना है तो समझ लीजिए कि डिजिटल अरेस्ट जैसी कोई चीज नहीं है। यह सिर्फ मन का डर है, जिसका फायदा साइबर अपराधी उठाते हैं। कोई भी अनजान व्यक्ति फोन कर डराए, धमकाए तो घबराएं नहीं। उसकी कॉल तुरंत डिसकनेक्ट कर दें और अगर ठगी हुई हो तो 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। कोशिश करें कि अंजान नंबर से आने वाली वायस व वीडियो कॉल को रिसीव न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में शशांक रंजन, आकांक्षा श्रीवास्तव, काजोल वर्मा, मनीषा सिंह, बरखा पाल, रंजना सिंह, प्रतिभा वर्मा, निवेदिता आदि मौजूद रहीं।

सुरक्षा को लेकर सजग रहें महिलाएं
एंटी रोमियो टीम की प्रभारी पूजा वर्मा ने कहा कि हमें अपने साथ हुए किसी भी प्रकार के अपराध को छिपाना नहीं चाहिए। महिलाओं के लिए हर थाने में महिला हेल्प डेस्क है। महिलाओं और बच्चों के साथ होने वाले अपराधों की जानकारी आप महिला हेल्प डेस्क पर महिला पुलिसकर्मी को दे सकती हैं। शिकायतकर्ता का नाम गोपनीय रखा जाएगा। उन्होंने महिला सुरक्षा के संबंध में भी जानकारी दी। कहा कि कोई परेशान करे तो चुप न रहें। माता-पिता, शिक्षक को बताएं और वीमेन पावरलाइन 1090 पर कॉल करें। बाल अपराध की स्थिति में 1098 पर शिकायत दर्ज कराएं। सोशल मीडिया अकाउंट जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप या एक्स प्रोफाइल के सेफ्टी फीचर का इस्तेमाल अवश्य करें। जैसे फेसबुक प्रोफाइल लॉक और इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट सेटिंग पर ही रखें।


छात्राओं ने शांत की मन की जिज्ञासा
संध्या पांडेय ने पूछा कि साइबर अपराध होने पर कहां शिकायत करें। इस पर जानकारी दी गई कि हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें। साथ ही जिले के साइबर थाने पर जानकारी दें। भूमिका ने पूछा कि बैंक के नाम पर आने वाली कॉल्स का क्या करें। उन्हें बताया गया कि कोई भी बैंक फोन पर कोई जानकारी नहीं मांगता। ऐसे में बैंक के नाम पर अगर कोई कॉल आए तो तत्काल बैंक में जाकर संपर्क करके स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। जासमीन खान, गुड़िया बानो व कोमल ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल पूछे। इस पर उन्हें पुलिसिंग को लेकर किए जा रहे प्रयास के बारे में बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed