{"_id":"62c3218afe50b35e782225dd","slug":"dig-tested-the-preparations-of-kanwar-yatra-gonda-news-lko638139131","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा की डीआईजी ने परखीं तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा की डीआईजी ने परखीं तैयारियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। देवीपाटन मंडल के डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल ने सोमवार को पैदल गश्त कर सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं, कोरोना काल के कारण तीनों वर्ष बाद इस बार फिर कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। आगामी 24 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा में लाखों शिव भक्त जलाभिषेक करने जाते हैं।
डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल ने सोमवार को शिवदयालगंज स्थित सरयू घाट पहुंचकर चौकी प्रभारी अभिषेक पांडेय से कांवड़ यात्रा से संबंधित तैयारियों और समस्याओं के बारे में जानकारी ली। थानाध्यक्ष नवाबगंज तेज प्रताप सिंह को आवश्यक निर्देश दिए।
डीआईजी ने पुलिस बल के साथ लगभग एक किलोमीटर पैदल गश्त की। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ शिवभक्त जिस मार्ग से जलाभिषेक के लिए जाएंगे, उसका भी जायजा लिया। उन्होंने बताया कि कांवड़ यात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था और शिवभक्तों की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं।