{"_id":"6807de664415dccc9b09311f","slug":"dhanepur-youth-dies-in-ludhiana-murder-alleged-gonda-news-c-100-1-gon1003-136393-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: धानेपुर के युवक की लुधियाना में मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: धानेपुर के युवक की लुधियाना में मौत, हत्या का आरोप
Tue, 22 Apr 2025 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 22 Apr 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
मुजेहना (गोंडा)। लुधियाना में फैक्टरी में काम करने वाले धानेपुर के मेई दूबे गांव निवासी मेवालाल (30) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए लुधियाना पुलिस से संपर्क किया है।
मृतक मेवालाल के पिता बेकारू का आरोप है कि लेनदेन के विवाद में हत्या की गई है। दोस्तों ने मेवालाल से चार पांच लाख रुपये ले लिए थे। जब मेवालाल ने अपनी रकम मांगी तो दोस्तों ने बुलाकर पहले शराब पिलाई। इसके बाद चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी। आरोप लगाया कि घटना को हादसे का रूप देने की कोशिश की गई। मेवालाल की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बेकारू ने लुधियाना पुलिस से संपर्क कर कार्रवाई की मांग की है। (संवाद)