{"_id":"6331eb88ba40507b220ce959","slug":"devotees-gathered-in-devi-temples-gonda-news-lko6502293149","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवी मंदिरों में उमड़े भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवी मंदिरों में उमड़े भक्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। शारदीय नवरात्रि के पहले दिन जिले के सभी देवी मंदिरों पर पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की भीड़ जुटी रही। प्रमुख देवी मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का आना शुरू हो गया।
शहर से सटे खैरा भवानी मंदिर में सुबह से ही भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। आरती के बाद कपाट खुलते ही श्रद्धालु कतारबद्ध होकर मंदिर में प्रवेश करने लगे। दोपहर तक मंदिर परिसर के आसपास भक्तों का मेला लग गया। वहीं शहर के काली भवानी मंदिर, उमरी बेगमगंज के उत्तरी भवानी मंदिर सहित अन्य देवी मंदिरों में भी आराधना के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। उधर, नवरात्रि के पहले दिन लोगों ने व्रत रखकर विधिविधान से पूजन-अर्चन किया और घरों में कलश स्थापित कर दुर्गा सप्तसती का पाठ किया।
करनैलगंज के कैलाश बाग दुर्गा पूजा समिति की ओर से दुर्गा प्रतिमा के साथ धूमधाम से कलश यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में देशभक्ति के साथ-साथ धर्म व देश रक्षा का संदेश भी दिया गया। मां दुर्गा की कलश यात्रा नगर के सकरौरा में स्थित गायत्री शक्तिपीठ मंदिर से निकलकर मुख्य मार्गों से होते हुए घंटाघर पहुंची। जहां आरती के पश्चात कैलाश बाग मंदिर में मूर्ति स्थापना की गई।
विज्ञापन
कैलाश बाग मंदिर की मूर्ति को अमृत महोत्सव का रंग दिया गया है। इसमें धर्म ध्वज के साथ तिरंगा यात्रा भी निकाली गई। शोभायात्रा में महिलाओं के अलावा गायत्री शक्तिपीठ, धर्म रक्षा सेतु व ओम शांति प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने भी प्रतिभाग किया। इस मौके पर रामजीलाल मोदनवाल, मोहित पांडेय, अशोक सिंह, आशीष गिरी, जोगेंद्र सिंह जानी, आशीष सोनी, कन्हैया लाल वर्मा आदि मौजूद रहे।
शहर के प्रमुख पंडाल सजकर तैयार हो गए हैं। मंगलवार द्वितीया से अधिकांश पंडालों में प्रतिमाएं विराजमान हो जाएंगी। श्रद्धालुओं को सुगमता से मां के दर्शन करवाने के लिए दुर्गा पूजा समितियों की ओर से स्वयंसेवक नियुक्त किए गए हैं। वहीं प्रत्येक पंडाल के पास सीसीटीवी कैमरे व आवश्यक पुलिस बल का इंतजाम किया गया है। पुलिस टीम की ओर से ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की जाएगी।