फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Devipatan's ITI is the best in the state in giving admission

Gonda News: प्रवेश देने में देवीपाटन की आईटीआई प्रदेश में अव्वल

Thu, 12 Sep 2024 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 12 Sep 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
Devipatan's ITI is the best in the state in giving admission
गोंडा ​स्थित आईटीआई। - संवाद
प्रदेश के जिलों में औसतन 44.9 के सापेक्ष देवीपाटन मंडल की आईटीआई में 57.63 प्रतिशत सीटों पर प्रवेश
विज्ञापन


देवीपाटन मंडल के गोंडा, बलरामपुर, बहराइच और श्रावस्ती की आईटीआई में तीसरे चरण की काउंसिलिंग पूरी
संवाद न्यूज एजेंसी

गोंडा। राज्य व्यवसायिक प्रशिक्षण परिषद की तीसरे चरण की सोमवार को काउंसिलिंग प्रक्रिया पूरी हो गई। इस दौरान प्रवेश देने में देवीपाटन मंडल की गोंडा, बलरामपुर, बहराइच और श्रावस्ती की आईटीआई प्रदेश में अव्वल रही है। ऐसे में प्रदेश की जिलों के औसत 44.9 के सापेक्ष मंडल में 57.63 प्रतिशत सीटों पर प्रवेश दिया गया। वहीं चौथे चरण की काउंसिलिंग प्रक्रिया जल्द शुरू हो जाएगी। इसके लिए परिषद की बेवसाइट खोल दी गई है।
देवीपाटन मंडल के गोंडा, बलरामपुर, बहराइच और श्रावस्ती जिलों में 14 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश के लिए तीसरे चरण की काउंसिलिंग कराई गई। पहली बार खाली सीटों को भरने के लिए परिषद की ओर से अभ्यर्थियों को विकल्प भरने का मौका दिया गया। माना जा रहा था कि आईटीआई की दूसरे ट्रेडों का विकल्प चुनकर शत-प्रतिशत सीटों पर आवेदन करेंगे। मगर तीसरे चरण में भी 42 प्रतिशत से अधिक सीटें खाली रह गई हैं। परिषद की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, तीसरे चरण में प्रदेश की आईटीआई में 23,599 के सापेक्ष 10,596 सीटों पर प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

प्रदेश की आईटीआई में औसतन 44.9 प्रतिशत सीटों पर दाखिले हुए हैं। वहीं देवीपाटन मंडल के जिलों में 676 के सापेक्ष 431 सीटों पर सबसे अधिक 57.63 प्रतिशत सीटों पर दाखिला दिया गया। चारों जिलों में श्रावस्ती व बलरामपुर आईटीआई में औसतन सबसे अधिक दाखिले दिए गए हैं। ऐसे में जल्द ही चौथे चरण की काउंसिलिंग शुरू हो सकती है। आईटीआई मनकापुर प्रधानाचार्य राकेश शुक्ल का कहना है कि कक्षा आठ पास वाले ट्रेडों में सबसे अधिक सीटें खाली रह गई है। ऐसे में अभ्यर्थी चौथे चरण में प्रवेश प्रक्रिया में प्रतिभाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

11 से 15 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन
तीसरे चरण की काउंसिलिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद की ओर से 11 से 15 सितंबर तक आवेदन के लिए बेवसाइट खोल दी। अभ्यर्थी न सिर्फ खाली सीटों का विकल्प भर सकेंगे। खाली सीटों के लिए नया आवेदन कर सकते हैं। वहीं आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिषद की ओर से चौथे चरण की काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए सभी जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।


एक नजर में...
मंडल में 57.63 प्रतिशत सीटों पर हुआ दाखिला...

जिला-आवंंटित सीट- प्रवेश- प्रतिशत

गोंडा-197-108-54.82

बलरामपुर-230-129-56.09
बहराइच-235-126-53.62

श्रावस्ती-103-68-66.02
कुल-676-431-57.63

(आंकड़ा स्रोत- मंडलीय कार्यालय)



काउंसिलिंग पूरी, जल्द चौथे चरण की प्रवेश प्रक्रिया
तीसरे चरण की काउंसिलिंग प्रक्रिया पूरी हो गई है। देवीपाटन मंडल की चारों की आईटीआई में प्रदेश के औसत से सबसे अधिक प्रवेश दिया गया। श्रावस्ती व बलरामपुर जिले का बेहतर प्रदर्शन रहा है। चौथे चरण के लिए जरूरी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। -राजेश राम, संयुक्त निदेशक, देवीपाटन मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed