{"_id":"69ff73afbc2f1359110e49d2","slug":"devipatan-division-tops-the-state-in-resolving-complaints-gonda-news-c-100-1-slko1026-157969-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: शिकायताें के निस्तारण में देवीपाटन मंडल प्रदेश में अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: शिकायताें के निस्तारण में देवीपाटन मंडल प्रदेश में अव्वल
Sat, 09 May 2026 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 09 May 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। जनशिकायतों के त्वरित और प्रभावी निस्तारण में देवीपाटन मंडल ने प्रदेश स्तर पर पहला स्थान हासिल किया है। अप्रैल माह की रैंकिंग में मंडल के शीर्ष स्थान पर आने पर मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने इसे टीमवर्क, सतत मॉनिटरिंग और जनहित के प्रति प्रशासनिक प्रतिबद्धता का परिणाम बताया।
मंडलायुक्त ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन की शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया गया। इसी वजह से मंडल को प्रदेश में प्रथम स्थान मिला है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतों के निस्तारण में केवल औपचारिकता न बरती जाए, बल्कि वास्तविक समाधान सुनिश्चित किया जाए ताकि शिकायतकर्ता संतुष्ट हो सकें। उन्होंने मंडल के सभी जिलों के अधिकारियों से कहा कि आईजीआरएस और अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों का तय समय सीमा में निस्तारण किया जाए। साथ ही प्रत्येक मामले की नियमित समीक्षा कर यह सुनिश्चित किया जाए कि बिना स्थलीय सत्यापन और तथ्यात्मक जांच के किसी शिकायत का निस्तारण न हो।
अपर आयुक्त मीनू राणा ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही या सिर्फ कागजी कार्रवाई स्वीकार नहीं की जाएगी। अधिकारियों को शिकायतकर्ता से संवाद स्थापित कर समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि देवीपाटन मंडल आगामी महीनों में भी प्रदेश में शीर्ष स्थान पर ही रहे।