फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Development will be seen in 25 departments on UP Day

यूपी दिवस पर 25 विभागों में विकास की दिखेगी झलक

Wed, 22 Jan 2020 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Development will be seen in 25 departments on UP Day
गोंडा। शासन के निर्देशन में इस वर्ष भी राजधानी सहित प्रदेश के जनपदों में यूपी दिवस-2020 समारोह का भव्य आयोजन होगा। जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल ने इस संबंध में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर रूपरेखा तय की तथा अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए यूपी दिवस-2020 का सफल आयोजन कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल ने बताया कि यूपी दिवस-2020 के अवसर पर मुख्य समारोह का आयोजन 24 जनवरी को विकास भवन परिसर में होगा जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत मेधावी छात्राओं को नगद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र सहित विकास एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम प्रधान, अग्रणी किसानों तथा व्यवसायियों आदि को सम्मानित किया जाएगा। समारोह के दौरान 25 प्रमुख विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं से संबंधित स्टॉल व प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी तथा विभागीय अधिकारियों द्वारा विभिन्न विकासपरक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत उपलब्धियों का संक्षिप्त विवरण भी प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया समारोह के दौरान जनपद के सम्मानित जनप्रतिनिधिगण तथा मंडलायुक्त व डीआईजी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी तथा लाभार्थी उपस्थित रहेगें। इस अवसर पर लखनऊ में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम का संजीव प्रसारण सूचना एवं जनसंपर्क विभाग एलईडी वैन के माध्यम से कराया जाएगा। जिलाधिकारी नेे बताया कि जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है- उत्तर प्रदेश दिवस, मतलब उत्तर प्रदेश के नागरिक उस राज्य के स्थापना दिवस को अपने राज्य के लिए उत्साह से एक साथ मिलकर मनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह वह दिन होता है जिस दिन राज्य के नागरिक वहां की संस्कृति और परंपरा से फिर परिचित होते हैं और उन्हें वहां की आगामी योजनाओं को जानने का अवसर मिलता है। इस दिन का आयोजन सरकार के निर्देशन में किया जाता है। उन्होंने बताया कि साल 2018 से प्रदेश सरकार द्वारा जनवरी के महीने में उत्तर प्रदेश दिवस को मनाने की घोषणा की है जिसके तहत जनपद मुख्यालय पर वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
बैठक में पीडी डीआरडीए, डीसी मनरेगा, डीपीआरओ, जिला कृषि अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, डीपीएम सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

इन विभागों की लगेगी प्रदर्शनी व स्टॉल
यूपी दिवस समारोह पर विकास भवन प्रांगण में पंचायतीराज, बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, डॉयट, मनरेगा, प्रोबेशन विभाग, बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, उद्यान विभाग, कृषि विभाग, पूर्ति विभाग, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, पिछड़ावर्ग कल्याण, पशु पालन विभाग, डूडा, खादी एवं ग्रामोद्योग, जिला उद्योग केन्द्र, श्रम विभाग, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, बैंक, नाबार्ड, जल निगम, गन्ना विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, कौशल विकास सहित अन्य विभागों के स्टॉल लगाए जाएगें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed