फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Dense fog and cold air rolled mercury

घने कोहरे व सर्द हवा से लुढ़का पारा

Mon, 14 Dec 2015 12:12 AM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 14 Dec 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
सर्द हवाओं व कोहरे ने कड़ाके की सर्दी का एहसास कराना शुरू कर दिया है। रविवार सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। सुबह घने कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तर थम गई। दृश्यता कम होने के कारण दिन में भी वाहन चालक लाइट जलाकर चल रहे थे।
विज्ञापन


ठंढ से बचने के लिए लोगों ने खुद को गर्म कपड़ों में लपेटना शुरू कर दिया है। पर्याप्त बजट आवंटित होने के बावजूद प्रशासन ने अभी तक न तो सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलवाया है और न ही गरीबों को कंबल वितरण शुरू हुआ है। मौसम आने वाले दिनों में और भी सर्द होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन


रविवार सुबह तेज हवाओं के साथ घने कोहरे का प्रकोप जारी रहा। रविवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तथा मंगलवार को न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दोपहर में निकली धूप भी बेअसर दिखी।

लोग ठंड से बचने के लिए दिनभर गर्म कपड़ों में लिपटे रहे। बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, सार्वजनिक स्थलों व चौराहों पर अलाव न जलने के कारण यात्रियों को ठंड से दो-चार होना पड़ा। बाहर जाने के लिए घर से निकले लोग ठंड से कांप रहे थे।


शाम होते ही ठंड का प्रकोप तेजी से बढ़ गया। लोगों का कहना है कि आने वाले दिनों में शुष्कता अधिक होने के कारण तापमान गिरेगा। लोगों ने प्रशासन से सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलवाए जाने तथा गरीबों को कंबल वितरण कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed