फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Dengue cases reach 278, there is not even cough syrup in the hospital

Gonda News: 278 पहुंच गए डेंगू के केस, अस्पताल में खांसी का सीरप तक नहीं

Mon, 06 Nov 2023 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 06 Nov 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Dengue cases reach 278, there is not even cough syrup in the hospital
गोंडा। जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से डेंगू का कहर बढ़ता जा रहा है। संक्रमितों की संख्या पिछले चार सालों का रिकाॅर्ड तोड़कर 278 तक पहुंच चुकी है, लेकिन विभाग के रोकथाम के दावे कागजों तक सीमित हैं।
विज्ञापन

डेंगू के बढ़ते प्रकोप के बीच मेडिकल कॉलेज में दवाओं की किल्लत भी शुरू हो गई है। हर रोज सर्दी खांसी व वायरल बुखार से पीड़ित 800 से अधिक मरीज आ रहे हैं, लेकिन पिछले एक महीने से उन्हें खांसी की सीरप नहीं मिल रहा है। अन्य कई जीवन रक्षक दवाएं मरीजों को बाहर से खरीदनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

संक्रामक रोगों से निजात का बीड़ा उठाने वाला विभाग, नगर पालिका और ग्राम पंचायतों का हवाला देकर पल्ला झाड़ रहा है। कोविड बिल्डिंग के बने लैब में जनवरी से अब तक करीब 1,124 लोगों की एलाइजा जांच की गई, जिसमें 278 लोगों की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आई। नियमानुसार मलेरिया विभाग की टीम को डेंगू संक्रमितों के घर जाकर स्लाइड बनाती है और साथ ही उसे अन्य निरोधात्मक कार्रवाई करनी चाहिए। टीम को एंटी लार्वा का छिड़काव करने के साथ फॉगिंग करानी चाहिए। मलेरिया विभाग की टीम बस कुछ स्थानों पर फॉगिंग करवाकर फोटो खिंचवा रही है। संचारी रोग के नोडल अधिकारी डॉ. सीके वर्मा का कहना है कि फाॅगिंग व छिड़काव की जिम्मेदारी शहरों में नगरपालिका व गांवों में ग्राम पंचायतों की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीरप की आपूर्ति का इंडेंट भेजा गया
राजकीय मेडिकल कॉलेज में सभी जरूरी दवाएं उपलब्ध हैं। खांसी के सीरप की आपूर्ति का इंडेंट भेजा गया है। जल्द ही उपलब्ध हो जाएगा। अस्पताल में डेंगू मरीजों के लिए अलग से वार्ड बनाया गया है।
- डाॅ. वीके गुप्ता, सीएमएस मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed