फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Demand for operation of passenger train for Lucknow

Gonda News: लखनऊ के लिए चले पैसेंजर ट्रेन

Mon, 05 Jun 2023 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 05 Jun 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Demand for operation of passenger train for Lucknow
गोंडा। करनैलगंज व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने गोंडा-लखनऊ रेलमार्ग पर पैसेंजर ट्रेन चलाने की मांग को लेकर मंडलायुक्त के माध्यम से रेलमंत्री को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन देने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष राहुल प्रताप सिंह, रामजी गुप्ता, उमेश चंद्र मिश्र, अल्ताफ रायनी सहित अन्य व्यापारी शामिल हैं। ज्ञापन में व्यापारियों ने कहा कि गोंडा-लखनऊ रेलमार्ग पर वर्ष 2020 में कोरोनाकाल के दौरान पैसेंजर ट्रेन का संचालन बंद कर दिया गया था। जिससे दैनिक यात्रियों और व्यापारियों को असुविधा हो रही है। लखनऊ-गोंडा पैसेंजर का संचालन पुन: शुरू कराने की मांग करते हुए व्यापारियों ने करनैलगंज स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की भी मांग उठाई। व्यापारी नेताओं ने कहा कि व्यापारियों को लखनऊ आवागमन की सुविधा के लिए पैसेंजर ट्रेन का संचालन आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed