फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Delete the illegal occupation on government land

सरकारी जमीन से हटवाएं अवैध कब्जा

Fri, 20 May 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Fri, 20 May 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
Delete the illegal occupation on government land
कार्यक्रम में मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
करनैलगंज ब्लॉक के समग्र ग्राम पैरोरी में शुक्रवार को जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने चौपाल लगा कर ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण किया। साथ ही अफसरों को संचालित योजनाओं के तहत कराए गए विकास कार्यों का सत्यापन करने व गांव में चकमार्ग और तालाब के साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर अवैध कब्जे हटवाने का आदेश दिया। 
विज्ञापन


डीएम अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार सुबह आठ बजे गांव में पहुंचे तो कार्यक्रम स्थल के पहले ही ग्रामीणों ने उनकी गाड़ी को मजरा चिंता पाण्डेय पुुरवा के सामने रोक लिया और गांव में विकास न होने की शिकायत करते हुए सड़क, नाली और शौचालय आदि बनवाने की मांग की।
विज्ञापन


उसके बाद डीएम सीधे प्राथमिक विद्यालय अमृतपुरी पहुंचे, जहां चौपाल लगाकर ग्रामीणों को प्रत्येक विभाग द्वारा चलाई जा रहीं योजनाओं के बारे में बताया तथा उससे लाभान्वित लोगों से पुष्टि की। चौंकाने वाली बात तब सामने आई, जब गांव में 74 शौचालय बने होने एवं प्रयोग में सिर्फ  चार के होने पर डीएम ने लोगों को खुले में शौच से होने वाले नुकसान के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, गांव के एक कोटेदार द्वारा गरीबी के चलते राशन व तेल न उठा पाने व कम वितरित करने के मामले की सुनवाई करते हुए डीएम ने कहा कि उसकी गलती को माफ  किया जाता है तथा महिला कोटेदार को बैंक से ऋण दिलाकर राशन की दुकान को संचालित कराने के आदेश एसडीएम को दिए।

डीएम ने गांव में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ग्राम प्रधान को रोस्टर बनाकर सफाई कर्मी से कार्य करानेे तथा गांव के चक मार्ग, तालाब व सरकारी भूमि से अवैध कब्जों को तत्काल खाली कराने व कब्जेदारों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने का आदेश राजस्व कर्मियों को दिया।

डीएम ने राजस्व, पुलिस, आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य कर्मियों को खड़ा करके ग्रामीणों से उनके बारे में जानकारी ली एवं कराए गए कार्यों का भी सत्यापन किया। इस दौरान आए करीब एक दर्जन से अधिक प्रार्थना पत्रों एवं शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया।


कार्यक्रम में ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही। इस मौके पर एसपी सुधीर कुमार सिंह, सीडीओ जयंत कुमार दीक्षित, समाज कल्याण अधिकारी अमर जीत सिंह, बीएसए, डीपीआरओ आदि मौजूद रहे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed