{"_id":"12019c328ad34aaf854a90d5d742795c","slug":"death-of-the-young-man-from-the-current-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन तार की चपेट में आकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन तार की चपेट में आकर युवक की मौत
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर देहात थाना क्षेत्र के चिरैया गांव में मंगलवार शाम बाग में पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ते समय एक युवक की हाईटेंशन तार की चपेट में आकर मौत हो गई। परिवारीजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया है। पुलिस को घटना की जानकारी नहीं है।
बलरामपुर देहात थाना क्षेत्र के चिरैया गांव निवासी लल्लू ने बताया कि उनका बेटा छोटेलाल (20) बीती शाम बहू के साथ बाहर से घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव के निकट बाग में आम के पेड़ पर छोटेलाल ने पका हुआ आम देखा। इस पर दोनों वहीं रुक गए।
इसके बाद छोटेलाल पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ने लगा। इसी दौरान पेड़ के पास से गुजर रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी के बाद गांव में हड़कंप मच गया। तमाम ग्रामीण मौके पर जुट गए। परिवारीजन भी रोते-बिलखते घटना स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
छोटेलाल की मौत होने से परिवारीजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बाद में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि उसे घटना की जानकारी नहीं है।