{"_id":"57c86d554f1c1ba4242cb583","slug":"death-of-the-farmer-jholachap-treating","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोलाछाप के इलाज से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झोलाछाप के इलाज से किसान की मौत
अमर उजाला/गोंडा
Updated Thu, 01 Sep 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
किसान की मौत के बाद बिलखते परिवारीजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनैगंज कोतवाली क्षेत्र के सोनहरा पाठकपुरवा गांव निवासी एक किसान की गुरुवार को झोलाछाप के इंजेक्शन लगाने के कुछ ही देर बाद मौत हो गई। इससे गुस्साए तमाम ग्रामीण झोलाछाप की दुकान पर पहुंचे और जमकर हंगामा किया। उन्होंने आरोपी झोलाछाप की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की। ग्राम प्रधान की शिकायत पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूर्व विधायक बैजनाथ दुबे ने झोलाछाप के खिलाफ हरसंभव कार्रवाई का आश्वासन देकर जैसे-तैसे ग्रामीणों को शांत कराया। उधर, पुलिस ने किसान की मौत के बाद झोलाछाप का क्लीनिकि व मेडिकल स्टोर सीज करा दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस चौकी बालपुर से कुछ कदम दूर मो. यासीन नाम के एक झोलाछाप ने अपना क्लीनिक खोल रखा है, जहां रोजाना मरीजों की भीड़ जुटती है। जबकि यहीं से कुछ दूर स्वास्थ्य विभाग का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भी है, जहां कोई डॉक्टर नहीं रहता है, जिससे मरीजों को मजबूरी में अपना इलाज झोलाछाप से कराना पड़ता है।
बताते हैं कि गुरुवार को दोपहर दो बजे सोनहरा पाठकपुरवा गांव में रहने वाला शनिलाल (45) अपना इलाज कराने मो. यासीन की दुकान पर गया था। जहां झोलाछाप ने उसे एक इंजेक्शन लगा दिया। इंजेक्शन लगाने के कुछ ही देर बाद शनिलाल की मौत हो गई।
विज्ञापन
शनिलाल की बड़ी बेटी ममता के मुताबिक उसकी मां अवधराजी भदई गंगा स्नान के लिए कानपुर गई थीं। जबकि उसके पिता शनिलाल घर से यह कहकर निकले थे कि वह अपने और उसकी छोटी बहन रोशनी के लिए दवाई लाने जा रहे हैं। जहां डॉक्टर ने उन्हें इंजेक्शन लगा दिया, जिससे उनकी जान चली गई। गांव में जैसे ही शनिलाल की मौत होने की खबर पहुंची कि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि देवराज तिवारी सहित काफी संख्या में ग्रामीण पुलिस चौकी पहुंच गए और हंगामा करने लगे।
आक्रोशित ग्रामीण झोलाछाप की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे। इसका पता चलते ही पूर्व विधायक बैजनाथ दुबे भी वहां आ गए और उन्होंने जैसे-तैसे ग्रामीणों को झोलाछाप के खिलाफ हरसंभव कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया।
बताते हैं कि शनिलाल के घर में वही एक कमाने वाला था, जबकि उसकी दोनों बेटियां ममता व रोशनी शादी योग्य हैं। पिता की मौत से दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, इस मामले में सीएमओ डॉ. अमर सिंह कुशवाहा का कहना है कि वह अपने स्तर से इसे दिखवा रहे हैं।
उधर, गुरुवार को झोलाछाप के इलाज से हुई एक किसान की मौत के बाद ग्रामीणों के हंगामे के मद्देनजर पुलिस ने आरोपी झोलाछाप मो. यासीन का क्लीनिक और उनका मेडिकल स्टोर दोनों सीज करा दिए हैं। वहीं सीएमओ स्तर से भी मामले की जांच की बात कही जा रही है। वहीं आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।