फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Death of pregnant woman in women's hospital, commotion

Gonda News: महिला अस्पताल में गर्भवती की मौत, हंगामा

Wed, 10 Jan 2024 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 10 Jan 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Death of pregnant woman in women's hospital, commotion
गोंडा। जिला महिला अस्पताल में एक बार फिर बड़ी लापरवाही सामने आई है। गर्भवती व गर्भस्थ शिशु की मौत होने पर परिजनों ने डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। कोतवाली नगर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

बुधवार को मोकलपुर निवासी प्रवीण कुमार ने तहरीर देकर बताया कि पत्नी मीरा (27) गर्भवती थी। प्रसव के लिए मंगलवार दोपहर को जिला महिला अस्पताल लाया गया।
डॉक्टर ने मरीज को भर्ती कर खून की मांग की। शाम छह बजे तक खून उपलब्ध करा दिया गया। पूरी रात परिजन खून लिए डॉक्टरों से चढ़ाने की मनुहार करते रहे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। सुबह करीब छह बजे प्रसूता की मौत हो गई।
विज्ञापन

कोतवाल नगर राजेश सिंह ने बताया कि प्रवीण ने तहरीर दी है। उन्हें बताया गया कि सीएमओ से शिकायत दर्ज कराएं। सीएमओ की अध्यक्षता वाली कमेटी की जांच रिपोर्ट में दोषी पाए जाने पर ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



रेफर करने के बावजूद हायर सेंटर नहीं ले गए परिजन
महिला अस्पताल के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. राम कुंवर ने बताया कि सातवें महीने की गर्भवती को गंभीर स्थिति में महिला अस्पताल लाया गया था। पेट में गर्भस्थ की पहले ही मौत हो चुकी थी। गर्भवती का हीमोग्लोबिन 3.5 व प्लेटलेट्स 68 हजार थी। भर्ती करने के बाद मरीज की गंभीरता को देखते हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था। परिजन ने मेडिकल कॉलेज ले जाने में असमर्थता जताई।



तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच

सीएमएस महिला अस्पताल, डॉ. देवेंद्र सिंह के अनुसार, गर्भवती की मौत का मामला संज्ञान में आया है। आज मैं छुट्टी पर हूं। पूरे मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। जांच में दोषी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed