फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Death of former PM Manmohan Singh is an irreparable loss to the country

Gonda News: पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का निधन देश की अपूरणीय क्षति

Fri, 27 Dec 2024 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 27 Dec 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
Death of former PM Manmohan Singh is an irreparable loss to the country
गोंडा। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन से पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई। सोशल मीडिया पर भी शोक जताया जा रहा है। लोगों ने मोबाइल पर स्टेट्स अपडेट करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस के जिला कार्यालय में शुक्रवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें पदाधिकारियों व सदस्यों ने दो मिनट मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन

निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित सभा में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। उन्होंने कहा कि आज हम ऐसे महान व्यक्तित्व के लिए शोकसभा कर रहे हैं जिनके राज में 30 रुपये कमाने वाला दिहाड़ी मजदूर 300 की मजदूरी तक पहुंचा। जब पूरा विश्व आर्थिक मंदी की चपेट में था और देश का 47 टन सोना गिरवी था, तब भी उन्होंने देश पर मंदी का प्रभाव नहीं पड़ने दिया। कॉलेज के लेक्चरर से प्रोफेसर, वित्त सचिव, रिजर्व बैंक के गवर्नर, प्रधानमंत्री के वित्तीय सलाहकार, वित्त मंत्री और फिर प्रधानमंत्री तक का सफर मनमोहन सिंह ने बेदाग तय किया। ऐसे महान व्यक्तित्व के जाने से देश और कांग्रेस की राजनीति की अपूरणीय क्षति हुई है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने बताया कि पार्टी ने सात दिन का शोक घोषित किया है। इस दौरान स्थापना दिवस सहित अन्य कार्यक्रम निरस्त रहेंगे। तीन जनवरी से पुन: कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सभा में रफीक रैनी, शिवकुमार दुबे, सगीर खान, ओमप्रकाश सोनकर, प्रद्युम्न शुक्ल, जैनुल आब्दीन खान, जलील अहमद खान, इरशाद हुसैन, सैयद अली, अरविंद शुक्ल, शाहिद अली कुरैशी, राम सिंगार भारती, अजय रस्तोगी, हरिश्याम सोनी सहित अन्य ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed